‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ को ‘THE GUARDIAN’ ने 21वीं सदी की 100 बेहतरीन फिल्मों की सूची में शामिल किया है. ‘THE GUARDIAN’ ने ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ को 100 बेहतरीन फिल्मों की सूची में 59वें नंबर पर रखा है.
THE GUARDIAN:
ये एक ब्रिटिश अखबार है. 1821 तक इसका नाम ‘THE MANCHESTER GUARDIAN’ नाम था. पर उसके बाद इसका नाम बदल कर 1959 में THE GUARDIAN रखा गया. इस अखबार को Scott Trust Limited नाम की एक ब्रिटिश मास मीडिया कंपनी फाइनेंसियल और एडिटोरियल स्वतंत्रता देती है. और मीडिया रिसर्च आर्गेनाइजेशन के सर्वे के अनुसार ये अखबार ब्रिटेन का नंबर 1 अखबार है, जिसपर 18 से 29 साल के लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं.
गैंग्स ऑफ़ वासेपुर
इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. फिल्म एक छोटे शहर में मौजूद गैंगस्टर की कहानी पर आधारित है. THE GUARDIAN फिल्म के बारे में लिखता है, ‘अनुराग कश्यप की भारत में आपराधिक राजवंशों की एक महाकाव्य कहानी. जो हिंदी सिनेमा को एक महत्वपूर्ण मोड़ देती है. एक स्टाइलिश, दयालु और प्राकृतिक फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। यह सम्मोहक, चरित्रों को तेज और विश्वसनीय बनाता है, और इसका श्रेय इसके संवाद को जाता है। मुस्लिम गैंगस्टर फिल्म में एक छोटे से खनन शहर के अल्प संसाधनों पर लगी होड़ में धीरे-धीरे एक-दूसरे को काटते हैं और विस्फोट करते हैं. एक शानदार साउंडट्रैक, जो फिल्म के गाने और नृत्य को सहज बनाता है. भारतीय जीवन की कठोरता और तप को दर्शाता है। फिल्म कानूनविहीनता, राजनीतिक भ्रष्टाचार और परिवार की साज़िशें बेहद अच्छे तरह से दिखाती है.
लिस्ट में बाकी की फ़िल्में:
THE GUARDIAN द्वारा जारी लिस्ट में पहले नंबर ‘THERE WILL BE BLOOD’ फिल्म है. ये फिल्म एक अमेरिकन ड्रामा फिल्म है, इसका लेखन और डायरेक्शन पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है.
और दूसरे नंबर ‘12 YEARS A SLAVE’ है.
