क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई मैरीकॉम, ओलंपिक से हुई बाहर

क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई मैरीकॉम, ओलंपिक से हुई बाहर

आज टोक्यो ओलंपिक में मैरीकॉम के हाथ निराशाजनक असफलता लगी। जो क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। आपको बता दें कि छह बार की विश्व चैम्पियन रह चुकी एम सी मैरीकॉम ने ओलपिंक से बाहर हो गईं है। जहां मैरीकॉम को कोलंबियाई खिलाड़ी ने 2-3 से परास्त कर दिया। दरअसल, मैरीकॉम 51 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 2 -3 से हार गई। जहां वह  ओलंपिक से बाहर हो गयी।

मुकाबला शुरू से ही रहा काफी रोमांचक

आपको बता दें कि मैरीकॉम ने डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को परास्त करके ओलंपिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थी। वहीं, आज के मुकाबले की बात करें तो मुकाबला शुरू से ही काफी रोमांचक देखने को मिला जिसमें मैरीकॉम ने कुछ शानदार तकनीक दिखायी और गार्सिया की कड़ी चुनौती को परास्त कर दिया।

मैरीकॉम ने कही ये बात

जहां मैरीकॉम ने जीत के बाद ‘मिक्स्ड जोन’ में कहा कि, ”महामारी के चलते पिछले दो वर्ष काफी दर्दनाक रहे हैं जब सब कुछ बंद था। हम सभी एक ही तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं और प्रत्येक खिलाड़ी को घर पर ट्रेनिंग करने पड़ी लेकिन हम मुक्केबाजों को ट्रेनिंग जोड़ीदार की जरूरत होती है। ”

क्वार्टर फाइनल के पहले इस तरह थी चुनौती

वहीं, उन्होंने कोरोना महामारी के बीच खेलों की तैयारियों की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि, ”मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उपकरणों के साथ छोटा सा जिम बना सकी लेकिन अभ्यास जोड़ीदार की कमी थी जो ‘आई कांटेक्ट’ और सब चीज के लिये काफी अहम माना जाता है। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पहले” पहले राउंड में मैरीकॉम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को परखने का समय लिया लेकिन इसके बाद अनुभवी मुक्केबाज ने तीसरे राउंड के तीन मिनट में ताकत दिखायी। जहां गार्सिया ने दूसरे राउंड में कुछ दमदार मुक्कों से अंक भी जुटाए।

 

Summary
क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई मैरीकॉम, ओलंपिक से हुई बाहर
Article Name
क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई मैरीकॉम, ओलंपिक से हुई बाहर
Description
आज टोक्यो ओलंपिक में मैरीकॉम के हाथ निराशाजनक असफलता लगी। जो क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। आपको बता दें कि छह बार की विश्व चैम्पियन रह चुकी एम सी मैरीकॉम ने ओलपिंक से बाहर हो गईं है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER