भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से रौंदा, बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से रौंदा, बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

गुरूवार के दिन ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां हॉकी स्टेडियम- नॉर्थ पिच में अपने चौथे ग्रुप ए के खेल में ओलंपिक चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना को 3-1 के रौंद दिया। आपको बता दें कि इस शानदार जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

अर्जेंटीना के गोलकीपर ने बचा लिया गोल

वहीं, भारत ने मैच की शुरूआत अच्छी की क्योंकि डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को मिडफील्ड में उस लय को खोजने का कोई मौका तक नहीं दिया। हालांकि, दिलप्रीत सिंह के पास क्वार्टर एक में भारत का सबसे अच्छा मौका हाथ आया था जहां अर्जेंटीना के गोलकीपर ने इसे बहुत अच्छे से बचा लिया।

आज के मैच में रही इनकी मुख्य भूमिका

आपको बता दें कि आज के मैच में मुख्य रूप से वरुण कुमार, विवेक प्रसाद और हमरनप्रीत सिंह के द्वारा किए गए गोलों ने भारत को गुरुवार के दिन रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना पर 3-1 से जीत हासिल करा दी। जहां पूरे खेल के दौरान भारत का ही दबदबा रहा और चौथे क्वार्टर के दौरान जब अर्जेंटीना ने बराबरी की, तो भारत शांत रहा और अपने विरोधियों को दो हाथ और पीछे कर डाला। बता दें कि भारत के अब तीन मैचों में नौ अंक हासिल हो गए हैं।

भारतीयों की हुई शानदार वापसी

दरअसल, ग्रुप चरण के अपने दूसरे गेम में ऑस्ट्रेलिया से 7-1 की हार के बाद से भारतीयों के लिए यह एक शानदार वापसी हुई है। जहां उन्होंने अब उस मैच से आए नकारात्मक गोल अंतर को मिटा डाला है और वर्तमान में ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाली ऑस्ट्रेलिया के अलावा एकमात्र टीम बची हुई है। वैसे तो आज गुरूवार का दिन भारत के लिहाज से अच्छा रहा जहां कई खुशखबरी सुनने को मिल कि भारत कुछ खेलों में मेडल के करीब पहुंच गया है और उम्मीद है कि भारत के पास जल्द ही दूसरा मेडल आएगा।

Summary
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से रौंदा, बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
Article Name
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से रौंदा, बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
Description
गुरूवार के दिन ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां हॉकी स्टेडियम- नॉर्थ पिच में अपने चौथे ग्रुप ए के खेल में ओलंपिक चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना को 3-1 के रौंद दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER