आज भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। तो वहीं दूसरी ओर लवलीना ने महिला वेल्टर (64-69 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेन निएन-चिन को परास्त करके बॉन्ज मेडल पर जीत पक्की कर ली है। वहीं, इसके साथ अब भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ अंतिम 8 में अपनी जगह बना ली है।
57 वें मिनट में रानी रामपाल और नवनीत कौर ने किया गोल
आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए महिला हॉकी पूल-ए मैच में 4 क्वार्टर तक दोनों टीमें गोल रहित रही थी लेकिन आखिरी पलों में किए गए गोल की द्वारा ही भारत ने इस मैच में 1-0 से जीत दर्ज करी। बता दें कि आखिरी समय तक टीम इंडिया अपनी पूरी कोशिश में दिखी और करीब 57 वें मिनट में रानी रामपाल और नवनीत कौर ने मिलकर गोल किया और टीम को टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पहली जीत हासिल करवाई।
शनिवार के दिन इनसे होगा मुकाबला
वहीं, अब भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार के दिन साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला खेलेगा। आपको बता दें कि अगर यह मैच में भारत ने अफ्रीका को परास्त कर दिया और आयरलैंड को ग्रेट ब्रिटेन से पराजय मिली तो भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना लेगी। वहीं, अब तक भारतीय महिला हॉकी टीम का अब तक का सफल अच्छा नहीं था लेकिन अब टीम का सफर अच्छा जा रहा है। तो ऐसे में देखना यह होगा कि भारतीय महिला हॉकी टीम का शनिवार के दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहेगा। यह तो मैच देखने पर ही पता लगेगा।
खास बात
हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में अब तक भारत का ग्राफ धीरे-धीरे अच्छा जा रहा है। जहां खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाकर पदक की रेस में आगे पहुंच रहे है। तो वहीं, कुछ खिलाड़ी मेडल प्राप्त करने पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है जिन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है।


