PV Sindhu ने किया देश का नाम ऊंचा : राष्ट्रपति, पीएम समेत कई लोगों ने दी बधाई

PV Sindhu

बैटमिंटन क्वीन कही जाने वाली PV Sindhu  ने देश का नाम एक बार फिर गर्व से ऊँचा कर दिया| ओलम्पिक सिलवर मेडल विजेता सिंधू ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर चैम्पियनशिप में पहली बार गोल्ड मेडल जीत लिया|  सिंधू ने इस जीत के बाद कहा, “इस बार मैं अपना खास देने के लिए तैयार थी|  लेकिन मैंने इस मुकाबले को भी वैसे ही खेला, जैसा कि मैं पिछले मैच में खेली थी| मैंने केवल यही सोचा था कि यह मैच भी मेरे लिए केवल एक मैच की तरह ही है|”

PV Sindhu  ने देश को दिलाया गोल्ड

PV Sindhu को जित की बधाई  देते हुए जी-7 सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “प्रतिभा की धनी पीवी सिंधू ने एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित किया| BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई| बैडमिंटन के प्रति उनकी लगन और समर्पण प्रेरणादायक है|  पीवी सिंधू की सफलता खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी| ”

प्रधानमंत्री जी ही नहीं बाकि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया की BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने के लिए पीवी सिंधु को बधाई| यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. बैडमिंटन कोर्ट पर आपका जादू, कड़ी मेहनत और दृढ़ता लाखों लोगों को रोमांचित करती है और प्रेरित करती है|  आपकी सभी भविष्य की लड़ाइयों के लिए विश्व चैंपियन को शुभकामनाएं| ”

PV Sindhu

गृह मंत्री अमित शाह भी PV Sindhu को जित की बधाई दी| अमित शाह ने ट्वीट करते  हुए लिखा की- “अपने जापानी समकक्ष नोज़ोमी ओकुहारा को हराने के बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए पीवी सिंधू को बधाई| आपने अपनी अविश्वसनीय उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है|”

PV Sindhu

Summary
 PV Sindhu जीती गोल्ड, राष्ट्रपति, पीएम समेत कई लोगों ने दी बधाई-Youth Express
Article Name
PV Sindhu जीती गोल्ड, राष्ट्रपति, पीएम समेत कई लोगों ने दी बधाई-Youth Express
Description
PV Sindhu  ने देश का नाम एक बार फिर गर्व से ऊँचा कर दिया| ओलम्पिक सिलवर मेडल विजेता सिंधू ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीती|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER