टोक्यो ओलंपिक में आज 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय तैराक सजन प्रकाश जगह बनाने के लिये उतरे, जहां उन्होंने अपनी हीट में दूसरे पायदान पर रहकर सजन प्रकाश सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं पहुंच पाए। आपको बता दें कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये स्विमिंग की 8 हीट का आयोजन किया गया जिसमें से 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में सबसे तेज 100 मीटर करने वाले टॉप 16 खिलाड़ियों को अगले दौर में जगह दी गई।
सजन प्रकाश से आगे रहे घाना के एथलीट
जहां भारतीय तैराक सजन प्रकाश दूसरे हीट में उतरे जहां पर उन्होंने 53.45 सेकेंडस में ही रेस पूरी करके दूसरे पायदान पर हीट पूरी की। जहां इस हीट में घाना के एथलीट ने पहला स्थान प्राप्त किया जो कि सजन प्रकाश से करीब 0.06 सेकेंडस आगे रहे। हालांकि, निराशाजनक बात यह रही कि सजन के लिये यह प्रदर्शन उन्हें सेमीफाइनल तक पहुंचाने में असफल रहा।
प्रतिस्पर्धा में उतरे थे 55 खिलाड़ी
आपको बता दें कि 55 खिलाड़ियों की इस प्रतिस्पर्धा में सजन प्रकाश ने 46 वें पायदान पर फिनिश किया और वह 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के सेमीफाइनल में जगह भी नहीं हासिल कर पाए और वह ओलंपिक से बाहर हो गए। बता दें कि इससे पहले सजन प्रकाश सोमवार के दिन 200 मीटर के बटरफ्लाई इवेंट में भी सेमीफाइनल मुकाबले में क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। जहां सजन ने अपनी हीट को 1:57.22 सेकेंडस में खत्म करके चौथा स्थान पर पहुंचकर वह ओवरऑल 24 वें स्थान पर रहे।
भारत की तरफ से स्वीमिंग में नहीं है अब कोई चुनौती
वहीं, भारत की ओर से स्विमिंग में अब कोई चुनौती बाकी नहीं है। तो वहीं, रविवार के दिन खेले गये मुकाबलों में श्रीहरि नटराज और माना पटेल ने 100 मीटर बैक्स्ट्रोक के सेमीफाइनल के शोपीस इवेंट में भाग लिया था। जहां श्रीहरि ने अपनी हीट को 54.31 में समाप्त करके 27 वें पायदान पर खत्म किया और वह भी बाहर हो गये।


