बता दे कि सर्दियों का मौसम अब तकरीबन शुरू हो चुका है। ऐसे में सर्द हवाओ का सबसे ज्यादा असर आपकी स्किन पर पड़ता है। गौरतलब है कि अगर आप सर्दियों के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखेंगे, तो इससे आपकी स्किन एकदम रूखी सूखी हो जाएगी। इसके साथ ही आपकी त्वचा एकदम बेजान सी दिखने लगेगी। बहरहाल अपनी त्वचा को सुंदर बनाएं रखने के लिए यह होम मेड क्रीम हर रोज रात को लगाएं और हीरे जैसी त्वचा पाएं। इस होम मेड क्रीम को बनाने के लिए आपको नीचे लिखी गई सामग्री की जरूरत पड़ेगी।
रात को रोज लगाएं यह होम मेड क्रीम..
सामग्री.. फ्रैश एलोवेरा जेल.. एक टेबलस्पून
एलोवेरा जेल ट्यूब.. एक टेबलस्पून, जिसमें केसर और चंदन हो
गिल्सरीन.. पांच बूंदे, बादाम का तेल.. पांच बूंदे
1. बता दे कि यह सारी सामग्री इकट्ठी करके इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इसके बाद इसे किसी बोतल या कंटेनर में स्टोर करके किसी साफ और सुरक्षित जगह पर रख ले। बता दे कि आप एक महीने तक आराम से इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है। जी हां यह क्रीम खराब भी नहीं होगी।
2. इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लीजिये। ताकि एक्सट्रा धूल मिटटी, प्रदूषण और आयल जो आपके चेहरे के साथ चिपका हुआ है, वह निकल जाएँ। अब इस क्रीम को चेहरे पर लगा कर तब तक मसाज करे जब तक यह स्किन में अब्जॉर्ब न हो जाएँ। यानि करीब पांच या छह मिनट तक मसाज करे। इसके बाद इसे रात भर के लिए छोड़ दे।
3. बता दे कि यह क्रीम त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करती है। इसके साथ ही यह नष्ट किए गए सेल्स में नयी जान भी डालती है। जिससे स्किन ड्राई नहीं होती और स्किन का ग्लो भी बढ़ता है। हालांकि क्रीम लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि अगर यह सारी सामग्री आपकी स्किन पर सूट करती है, तभी इस क्रीम का इस्तेमाल करे। बता दे कि यह क्रीम रोज रात को लगाएं और चमकदार त्वचा पाएं।



