वैसे तो दीवाली हिन्दुओ का बेहद पवित्र त्यौहार माना जाता है। यानि इसे हिन्दू लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। मगर कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऐसे भी है, जो मुस्लिम होने के बावजूद भी यह त्यौहार बड़े चाव से मनाते है। जी हां ये तीन बड़े सेलिब्रिटी हर साल अपने घर में दीवाली का त्यौहार बड़े जोरो शोरो से सेलिब्रेट करते है। अब ये सेलिब्रिटी कौन है, ये तो आपको आगे की जानकारी पढ़ने के बाद ही पता चलेगा।
मुस्लिम होने के बावजूद भी दीवाली का त्यौहार मनाते है ये तीन सेलिब्रिटी..
सलमान खान.. बता दे कि बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान हर साल अपने घर में दीवाली का त्यौहार मनाते है। दरअसल सलमान खान के घर में हर धर्म के लोग रहते है। यही वजह है कि उनके घर में दीवाली की भी उतनी ही धूम होती है, जितनी कि ईद की होती है। इसके इलावा सलमान खान के घर में जातिवाद को भी जगह नहीं दी जाती।
शाहरुख़ खान.. इसके बाद हम शाहरुख़ खान की बात करते है। गौरतलब है कि शाहरुख़ खान दीवाली के मौके पर हमेशा अपने घर में पार्टी रखते है। जिसमे बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होते है। दरअसल शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी हिन्दू है। ऐसे में शाहरुख़ खान न केवल ईद का त्यौहार बल्कि हिन्दू धर्म से संबंधित सभी त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते है। इसके साथ ही वह किसी एक धर्म में बंध कर नहीं रहना चाहते।
आमिर खान.. अब आखिर में हम आमिर खान की बात करते है। बता दे कि वैसे तो आमिर खान किसी भी पार्टी में जाना खास पसंद नहीं करते। मगर आमिर खान किसी भी एक मजहब को नहीं मानते। इसके इलावा उनकी पत्नी किरण राव भी हिन्दू धर्म से संबंधित है। यही वजह है कि आमिर खान अपने घर में हर हिन्दू त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते है। जिसमे दीवाली का त्यौहार पहले नंबर पर शामिल है। तो ये है वो तीन सेलिब्रिटी जो मुस्लिम होने के बावजूद भी दीवाली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते है। दोस्तों आप दीवाली के त्यौहार को लेकर कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


