आईपीएल के 15 वें सीजन में 11 वां मैच रविवार के दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जहां निराशाजनक चेन्नई को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। जहां इस मुकाबले में पंजाब ने करीब 54 रन से मैच को जीत लिया। बता दें कि पंजाब किंग्स यह दूसरी जीत है। जहां चेन्नई का तो अब तक जीत का खाता तक नहीं खुला है।
18 ओवर में टीम हो गई ऑलआउट
वहीं, पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में करीब बिना 8 विकेट गवाएं नाबाद 180 रनों की पारी खेली। फिर इसके बाद दूसरी पारी में खेलने उतरी चेन्नई के धुरधंर 18 ओवर में ही 126 रन ही बना पाएं। जहां उनकी पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जहां यह मुकाबला पंजाब ने अपने नाम कर लिया।
लिविंगस्टोन का रहा अहम योगदान
दरअसल, जब पंजाब अपनी पारी खेल रही थी तो टीम की तरफ से इस जीत को दिलाने में लिविंगस्टोन का अहम योगदान रहा। जहां मैच के दौरान इनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी जबरदस्त फार्म में रही। वहीं, पंजाब ने शुरूआत में अपने 2 विकेट खो दिए थे। फिर इसके बाद शिखर धवन और लिविंगस्टोन ने 95 रन की पार्टनरशिप खेलकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। जहां लिविंगस्टोन ने छक्के पे छक्के जड़ डाले।
रबाडा और चहर ने भी बढ़ाया स्कोर
हालांकि, उस दौरान धवन 24 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए मगर लिविंगस्टोन टिके रहे और 32 गेंदों में 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने करीब 5 छक्के लगाएं। वहीं, बाद में जितेश शर्मा आए और उन्होंने भी 17 गेंदों में 26 रन की पारी खेली जिसमें तीन छक्के शामिल हैं। आखिरी में रबाडा और चाहर ने भी हाथ खोले और टीम का स्कोर 180 पर पहुंचा दिया।
खास बात
वहीं, इस बार दर्शक भी मैच का आनंद उठाने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे है। जहां अब कोरोना से हालात भी सही हो चुके है। जहां अबकी बार सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।