आज मुकाबला अपने नाम करने पंजाब से भिड़ेंगे चेन्नई के किंग्स, जानिये

आज मुकाबला अपने नाम करने पंजाब से भिड़ेंगे चेन्नई के किंग्स, जानिये
आज मुकाबला आईपीएल में रविवार के दिन सुपर संडे में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। जहां यह आज मुकाबला शाम करीब 7.30 पर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, आज के मैच में कौन पहले बैंटिंग करेगा यह तो टॉस होने पर ही पता चलेगा। मैच में टॉस करीब आधे घंटे पहले 7 बजे हो जाएगा।

चेन्नई लगाएगी पूरा जोर

आपको बता दें कि इस बार चेन्नई की कप्तानी रविंद्र जडेजा के हाथ सौंपी गई है। जहां अब तक चेन्नई दो मैच खेल चुकी है। जिसमें उन्हें निराशाजनक हार हाथ लगी है। तो ऐसे में आज चेन्नई के किंग्स आज के मुकाबले में पूरा जोर लगाएंगे। हालांकि, ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स पर हार का खतर मंडरा रहा है।

पंजाब की रही खराब बल्लेबाजी

दरअसल, आज के मुकाबले में रवींद्र जडेजा के कप्तान होने के चलते चेन्नई को हर हाल में आज मैच जीतने की चुनौती है। तो वहीं, ऐसे में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल की टीम भी मुकाबला जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। हालांकि, पिछले मैच में पंजाब की खराब बल्लेबाजी के कारण उन्हें कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा था। जहां कोलकाता के बेहतरीन गेंदबाज उमेस यादव के सामने पंजाब की टीम केवल 137 रन पर ही सिमट कर रह गई थी। जहां उमेश ने अपने खाते में 4 विकेट लिए थे।

अलग हटकर करना होगा प्रदर्शन

तो आज के मैच में पंजाब को बल्लेबाजी अच्छे फॉर्म में करनी होगी। जहां इस बार चेन्नई की कप्तानी जडेजा के हाथ आ जाने से सफल नहीं हो पा रही है। जिसके लिए अब रवींद्र जडेजा को अपनी टीम को जिताने के लिए कुछ अलग हटकर प्रदर्शन करना होगा। जिससे टीम विजयी हो सकें।

खास बात

आपको बता दें कि इस बार कोरोना से हालात सही होने के चलते दर्शक भी मैच का आनंद उठाने स्टेडियम पहुंच रहे है। वहीं, इस बार के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER