ठंड के दिनों में बनाएं यह हल्का फुल्का और मजेदार नाश्ता, कम समय में हो जाएगा तैयार

ठंड के दिनों में बनाएं

आमतौर पर जब सर्दियां आती है, तब गृहिणियों के लिए बड़ी मुश्किल हो जाती है। वो इसलिए क्यूकि सर्दियों के दिनों में भी उन्हें घर का सारा काम करना पड़ता है और खाना भी पकाना पड़ता है। जिसमें ज्यादा समय न सही लेकिन कुछ समय तो जरूर खराब होता है। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लाएं है, जिसे आप आसानी से और कम समय में बना सकते है। तो ये रेसिपी ठंड के दिनों में बनाएं और मजेदार नाश्ते का आनंद उठाएं। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

ठंड के दिनों में बनाएं

ठंड के दिनों में बनाएं यह मजेदार नाश्ता.. 

सामग्री.. सूजी.. एक कप, दही.. एक कप

प्याज और टमाटर.. एक एक कटा हुआ, हरी मिर्च.. एक कटी हुई

धनिया पत्ती.. एक बड़ा चम्मच, नमक और काली मिर्च.. स्वादानुसार

पानी.. आवश्यकतानुसार

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप दही में एक कप सूजी मिला कर उसका घोल अच्छी तरह से तैयार कर लीजिये। बता दे कि घोल बनाने के बाद दस मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दे।

2. इसके बाद बेहतर मिश्रण बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी डाले। फिर इस मिश्रण में कटा हुआ प्याज और टमाटर डाले। इसके साथ ही धनिया पत्ती और कटी हुई मिर्च भी डाल दे।

ठंड के दिनों में बनाएं

3. अब आखिर में इसमें नमक और काली मिर्च मिला दे। ये सब डालने के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले ताकि ये चीजें मिश्रण में मिल जाएँ।

4. फिर एक नॉन स्टिक तवे पर रिफाइंड तेल गर्म करे। अब गोल चीला बनाने के लिए मिश्रण को तवे पर उसी आकर में फैलाएं। फिर जैसे ही नीचे वाला हिस्सा पक जाएँ तो इसे बड़े ध्यान से रोल करे।

5. यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इसे तब तक पकाएं जब तक यह हल्का भूरा न हो जाएँ। बस आपका गर्मागर्म चीला तैयार है। आप चाहे तो इसे चटनी या सॉस के साथ भी खा सकते है। तो दोस्तों ये बेहतरीन रेसिपी ठंड के दिनों में बनाएं और इसके बारे में हमें अपनी राय जरूर दे।

Summary
ठंड के दिनों में बनाएं यह हल्का फुल्का और मजेदार नाश्ता, कम समय में हो जाएगा तैयार  Youth Express
Article Name
ठंड के दिनों में बनाएं यह हल्का फुल्का और मजेदार नाश्ता, कम समय में हो जाएगा तैयार Youth Express
Description
आमतौर पर जब सर्दियां आती है, तब गृहिणियों के लिए बड़ी मुश्किल हो जाती है। वो इसलिए क्यूकि सर्दियों के दिनों में भी उन्हें घर का सारा काम करना पड़ता है और खाना भी पकाना पड़ता है। जिसमें ज्यादा समय न सही लेकिन कुछ समय तो जरूर खराब होता है। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लाएं है, जिसे आप आसानी से और कम समय में बना सकते है। तो ये रेसिपी ठंड के दिनों में बनाएं और मजेदार नाश्ते का आनंद उठाएं। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER