दुनिया भर में आज के दिन वेलेंटाइन डे धूम धाम से मनाया जा रहा है। हर कोई आज अपने प्यार का इजहार करता है। इसी क्रम में भारत के क्रिकेट के जान, जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है, उन्होंने आज वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पहले प्यार का इजहार किया है और इसके साथ ही इस खाश प्यार का वीडियो भी साझा किया है। आइए जानते है क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के पहले प्यार के बारे में विस्तार से।
100 शतक लगा चुके हैं क्रिकेट के भगवान ने
दो दशक से ज्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक लगाए हैं। और इस मामले में उनके आगे पीछे कोई नहीं टिकता है । टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 शतक ठोकने वाले सचिन तेंदुलकर ने वैलेंटाइंस डे 2020 के दिन एक ट्वीट किया है और कहा है कि ये उनका पहला प्यार है। सचिन तेंदुलकर ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘माय फर्स्ट लव’।
आइए आपको बताते हैं सचिन के पहला प्यार के बारे में
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस पोस्ट में एक स्माइली भी बनाया है। दरअसल, “माय फर्स्ट लव!” कैप्शन के साथ शेयर की गई इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि सचिन तेंदुलकर का पहला प्यार कोई लड़की नहीं, बल्कि क्रिकेट है जिसे सचिन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी का कीमती समय दिया है। 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर ने करीब 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेली है।
My First Love! 😀 pic.twitter.com/KsYEYyLaxD
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 14, 2020
वेलेंटाइन डे के मौके पर पोस्ट किया सचिन ने
सचिन तेंदुलकर ने जो वीडियो शेयर की है वो ऑस्ट्रेलिया में हुए बुशफायर क्रिकेट बैश के प्रैक्टिस की है। सचिन ने बुशफायर चैरिटी मैच में पोंटिंग इलेवन को अपनी कोचिंग की सेवाएं दी थीं और पारी के बीच में सचिन तेंदुलकर ने एलिस पैरी के ओवर में बल्लेबाजी भी की थी। रिटायरमेंट लेने के बाद सचिन तेंदुलकर ने करीब साढ़े 5 साल के बाद बल्ला थामा था और पहली गेंद पर चौका जड़ा था। इस ओवर में दो गेंद एनाबेल रदरफोर्ड ने फेंकी थीं।
वेलेंटाइन डे
आज 14 फरवरी को पूरे विश्व में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन सचिन ने भी अपने पहले प्यार का इजहार किया है सोशल मीडिया पर।