नोरा ने अपने ही गाने पर लगाए ठुमके, “पेपेटा” ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

नोरा फतेही

नोरा फतेही इस वक्त डांस के लिए सबसे बड़ा नाम बन चुकी हैं। नोरा बॉलीवुड की सबसे बड़ी बैली डांसिंग क्वीन भी बन चुकी हैं। नोरा फतेही अब अपनी ऊंचाइयों को छूते नहीं थक रही हैं। हाल ही में नोरा का एक नया गाना रिलीज़ हुआ है जिसमें नोरा ने बहुत ही बढ़िया डांस किया।

नोरा ने अपने सबसे पहले गाने दिलबर-दिलबर से बॉलीवुड में अपना कदम जमा लिया था। उससे बहुत ही फेमस हुईं। उसके बाद उनका कमरिया, साकी-साकी, के साथ ही एक बहुत ही दर्द भरा गाना आया-“पछताओगे”। विक्की कौशल के साथ आए इस गाने में नोरा ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई है।

इस गाने के आते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई थी। अरिजीत सिंह की आवाज में इस गाने का एक अलग ही एहसास होता है। इस गाने में इतना दर्द नज़र आता है कि लोग इस गाने को सुनते नहीं रुक रहे। हर तरफ सिर्फ इसी गाने की चर्चा होने लगी थी।

https://www.instagram.com/p/B2Jt1D0pcN3/?igshid=o1lqwlasylpu

दिन-ब-दिन नोरा के नए-नए गाने और नए-नए डांस स्टेप आते ही रहते हैं। कहीं “दिलबर-दिलबर” तो कहीं “कमरिया” तो कहीं “साकी-साकी”, कोई ना कोई दूसरे गाने पर नोरा का जलवा बिखेरा हुआ ही दिख रहा है।

आपको बता दें कि नोरा का अभी हाल ही में आया नया गाना पेपेटा पर नोरा ने बहुत ही अच्छा डांस किया है। उसी पर नोरा ने अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें सबसे फेमस कोरियोग्राफर मेलविन लुइस के साथ डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।

DSLR को मात देगा Realme XT, 64MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लांच

अपने ही गाने पर नोरा फतेही ने ठुमके लगा कर मेलविन के साथ बहुत ही अच्छा कॉमिनेशन जमाया है। इस गाने की वीडियो भी यूट्यूब पर बहुत ही ज़्यादा वायरल हो रही है। इस वीडियो की एक नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद ही शेयर किया है। जिसमें नोरा अपने पेपेटा गाने के रिलीज़ होने की खबर देते हुए अपनी खुशी जा़हिर करती हैं और और फैंस को को उसे पसंद करने के लिए रिक्वेस्ट करती हैं।

 

मेलविन लुइस बॉलीवुड की कई हस्तियों के फेवरेट कोरियोग्राफर बने हुए हैं। मेलविन हर आए हुए नए गाने पर उस गाने के गायक या उसकी हीरोइन के साथ उसकी डांस की वीडियो शेयर करते हैं और हर एक हीरोइन उनके साथ डांस करना बहुत ही पसंद करती हैं। चाहे बात हो नेहा कक्कड़ की या हो नोरा फतेही की हर कोई मेलविन को काफी पसंद करते हैं।

Proud moment: गर्व से अपने पति के हाथ को चूमती अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के नाम हुआ स्टेडियम का स्टैंड

नोरा फतेही ने अपने नए गाने पेपेटा में अरेबियन म्यूजिक का तड़का भी डाला है। नोरा फतेही ने इस वीडियो से अपने फैंस को एक बार फिर से इतना खुश कर दिया है कि उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर तरफ नोरा के इसी गाने की चर्चा हो रही है।

नोरा फतेही

इस गाने में नोरा एक बार गर्ल के लुक में नज़र आ रही हैं। जिसमें उन्होंने पिंक और रेड कलर के कॉन्बिनेशन में हैट और कपड़े पहने हुए हैं। जिसमें नूरा के बाल भी कुछ पिंक कलर के ही नज़र आ रहे हैं। जिसमें नोरा बार्बी गर्ल की तरह दिख रही हैं।

सीएम योगी का सराहनीय कदम, अध्यापकों के लिए लॉन्च किया यह खास ऐप

नोरा फतेही कई फिल्मों में डांस कर चुकी हैं। जैसे सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म “भारत” में उन्होंने स्लो मोशन गाने पर डांस किया था। तो वहीं जॉन अब्राहम फिल्म बाटला हाउस में भी “साकी साकी” गाने पर डांस करती नजर आईं थीं। जल्दी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर में नोरा फतेही ने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ डांस किया है जो कि खुद एक डांस आधारित फिल्म है।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER