ठंड के दिनों में पोषक तत्वों से भरें पिस्ता का करें सेवन, होते है कई फायदें

ठंड के दिनों में पोषक तत्वों से भरें पिस्ता का करें सेवन, होते है कई फायदें

हम जानते है कि पिस्ता कैल्शियम, विटामिल सी, आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, प्रोटीन और कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर कहा जाता है, जिसके सेवन करने से लगभग हर मौसम में पिस्ता हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। जो शरीर को भी गर्म रखता है लेकिन क्या आपको ये पता है कि सर्दियों के दिनों में पिस्ता का सेवन हमारे लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइये आज हम आपको बताते है कि पिस्ता का सेवन करना हमारे शरीरे के लिए क्यो होता है फायदेमंद।

पिस्ता में पाए जाते है ये तत्व

हम अक्सर देखते है कि ठंड के दिनों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान सी हो जाती हैं। पिस्ता में मौजूद फैटी एसिड्स सर्दियों में त्वचा की नमी बरकरार रखते हैं, जिससे सर्दियों में त्वचा की नैचुरल दमक बरकरार बनी रहती है। आपको बता दे कि पिस्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट्स नामक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

खास बात

सर्दियों में लोगो को बाल झड़ने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, पिस्ता का सेवन करने से बालों को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं, साथ आपको बता दे कि ही पिस्ता हेयर मास्क लगाने से बाल घने और खूबसूरत भी रहते हैं।

नहीं होगा त्वचा का रंग काला

सर्दियों में जब लोगो को ठंड का एहसासा होता है तब वह ठंड से बचने के लिए लोग धूप में बैठते हैं, जिससे त्वचा का रंग काला पड़ने लगता है। सर्दियों में पिस्ता को चारोली के साथ दूध में पीसकर त्वचा पर लगाने से त्वचा का रंग काला नहीं पड़ता है, साथ ही त्वचा पर ग्लो भी निखर कर आता है।

बनी रहती है हीमोग्लोबिन की संख्या

आपको शायद ये नहीं पता होगा कि सर्दियों में प्रतिदिन पिस्ता का सेवन करने से शरीर में हीमोग्‍लोबिन की संख्‍या बढ़ती है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनी रहती है, जिससे आप बीमारियों से कोषो दूर रहते हैं।

Summary
ठंड के दिनों में पोषक तत्वों से भरें पिस्ता का करें सेवन, होते है कई फायदें
Article Name
ठंड के दिनों में पोषक तत्वों से भरें पिस्ता का करें सेवन, होते है कई फायदें
Description
हम जानते है कि पिस्ता कैल्शियम, विटामिल सी, आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, प्रोटीन और कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर कहा जाता है, जिसके सेवन करने से लगभग हर मौसम में पिस्ता हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER