हम अक्सर देखते है कि हम चाहे शहर से बाहर हो या कहीं पर भी हो हम चाय हमेशा नाश्ते मे लेते है, क्यों कि चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसका प्रयोग पूरी दुनिया में हर जगह किया जाता है लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि चाय आपकी स्किन और बालों के लिए बेस्ट टॉनिक होती है। आपको बता दे कि एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चाय आपकी स्किन से टॉक्सिन बाहर निकाल कर स्किन सेल्स को पुनर्जीवित करती है। तो आइये आज हम आपको ब्लैक टी के बारें में बताने जा रहे है जिससे स्किन और बालों के क्या होते है फायदें।
टी बैग से हटाएं रिंकल्स
आगर आपकी आंखों के पास रिंकल्स आ गए है तो घबराइये मत टी बैग का प्रयोग कीजिए। जिससे प्रयोग से आपकी आंखों के पास की स्किन हमेशा टाइट बनी रहती है और फाइन लाइन से भी छुटकारा दिलाती है।
खास बात
कुछ लोग ऐसे होते है की जब वह सुबह सोकर उठते है तो उनकी आंखें सूजी हुई रहती हैं, अगर आप भी इससे परेशान रहती है तो टी बैग प्रयोग कीजिए। कोल्ड टी बैग के प्रयोग से आपकी आंखों के पास की स्किन को टाइट रहेगी। आपको बता दे कि चाय में कैफीन की थोड़ी मात्रा में पायी जाती है, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आसानी से आंखों की पफपन को कम करने में मददगार होते है।
नेचुरल डाई होती है ब्लैक टी
हममे से शायद बहुत से ऐसे लोग होंगे कि जिन्हें ये पता भी नहीं होगा कि बालों को काला करने के लिए नेचुरल डाई है ब्लैक टी। बालों को धोने के बाद ब्लैक टी का इस्तेमाल करने से बाल काले और चमकदार हो जाते हैं। अगर आप अपने बालों को रंगना चाहती है या फिर ग्रे हेयर को कवर करने की चाह रखती हैं तो मेहंदी में ब्लैक टी को मिलाकर बालों पर लगा सकती हैं।



