दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है, बॉलीवुड की टॉम बॉय की छवि वाली गर्ल के बारे में यानि की ‘परिणीति चोपड़ा’ के बारे में। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘केसरी’ की सफलता के बाद परिणति के खाते में अच्छी फिल्मे आ रही है। फिल्म केसरी के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘द गर्ल आन द ट्रेन’ हिन्दी के रीमेक में नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार अभी इस अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल में यूके में होगी। फिल्म का निर्देशन ‘रिभु दासगुप्ता’ करेंगे। वही इस फिल्म का निर्माण ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ और ‘अंबलिन एंटरटेनमेंट’ के द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरो में रिलीज हो जाएगी।
तो इस विदेशी फिल्म का रीमेक है, ‘सलमान खान’ की फिल्म ‘भारत’
बात करे अगर इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के किरदार के बारे में बात करे तो वो इस फिल्म में क्या किरदार निभाएंगी ये जानकारी अभी तक नहीं आई है। इंडिया से बाहर इस फिल्म की शूटिंग इस साल के कौन से महीने में शुरु होगी ये भी अभी साफ नहीं हो पाया है। बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है की इस फिल्म की शूटिंग साल के आखिरी महीने में शुरु हो जाएगी। फिलहाल परी चोपड़ा के अपोजिट फिल्म में कौन साएक्टर नजर आएगा। इस पर भी फैन्स की नजरें बनी हुई हैं।
जब ग्यारह मिनट के लिए ‘अमिताभ बच्चन’ मृत हो गए
बताते चले कि परी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कियाा हुआ है। अपने बेहतरीन और उम्दा अभिनय के लिए इन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। गौरतलब है की परी का जन्म हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। इनकी बहन फेमस एक्ट्रेस ‘प्रियंका चोपड़ा’ हैं। थोड़े दिन पहले परिणीति चोपड़ा अपनी बहन की शादी में भी नजर आई थीं।



