दोस्तों, हम बात करने जा रहे है, बॉलीवुड के शहंशाह ‘अमिताभ बच्चन’ के बारे में। अमिताभ को उनके जन्मदिन की मुबारकवाद मात्र 11 अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर ही नहीं दी जातीं। उनके करीब मित्र उन्हें 2 अगस्त को भी हैप्पी बर्थडे कहते हैं। जी हां, बिग बी साल में दो बार अपना बर्थडे मनाते हैं और इस बात के पीछे है एक बहुत बड़ा कारण। ऐसा है। जी हां दोस्तों, आज हम आपको बताने जा रहे है वो कारण जिसकी वजह से ‘बिग बी’ को यकीनन कह लीजिये की पुनर्जन्म मिला है।
‘अर्शी खान’ की इन हॉट फोटोज को देख, फैंस हुए बेकाबू
कुली की शूटिंग के दौरान हुई उस दुर्घटना की जिसके बाद लगा था कि अब बॉलीवुड अमिताभ बच्चन को खो देगा।
इस हादसे में शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर ने अमिताभ बच्चन को पंच मारा तो वह गलती से उनके स्नायु गुच्छ (Solar Plexus) में जा लगा था। यह हादसा 1982 में हुआ था, जब मनमोहन देसाई कर्नाटक यूनिवर्सिटी के कैंपस में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग कर रहे थे। उस समय कोई नहीं जानता था कि इस हादसे का इतना गहरा असर होगा।
फिल्म ‘बाहुबली’ ने एक दिन में कमाए 70 करोड रूपये, जाने पूरी खबर
दरअसल वह सीन अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट द्वारा फिल्माया जाना था, लेकिन अमिताभ ने खुद करने का निर्णय लिया। उन्हें टेबल पर गिर कर जमीन पर लुढ़कना था। लेकिन जैसे ही उन्होंने टेबल की तरफ छलांग लगायी, टेबल का कोना उनकी पेट में जा लगा जिससे उनकी तिल्ली (Spleen) फट गई। परिणामस्वरूप बेहिसाब खून बहने लगा।
‘एली अवराम’ की ये हॉट फोटोज देख, सोशल मीडिया पर आ गयी कमैंट्स की बाढ़
उन्हें तुरंत पीले रंग की वोक्सवैगन गाड़ी में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया और वहां भर्ती कराया गया। अमिताभ को उस समय असहनीय
देखभाल में लगे डाक्टरों ने उनको तत्काल मुंबई शिफ्ट करने की सलाह दी। बच्चन को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां सर्जरी कर उनकी तिल्ली को निकाल दिया गया। कुछ समय तक अमिताभ की स्थिति नाजुक बनी रही। डाक्टर चौबीसों घंटे निगरानी करते रहे। सचाई तो यह है कि चिकित्सकीय भाषा में अमिताभ 11 मिनट तक मृत रहे।
इसके बाद अमिताभ के हृदय में एड्रेनलिन इंजेक्शन दिया उम्मीद की जाने लगी कि अमिताभ फिर से वापस आ जायेंगे। इसी बीच जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के अंगूठे में हलचल देखी और चीख पड़ीं कि ‘देखिये वे जिंदा हैं।’ एक इंजेक्शन का यह कमाल था कि अमिताभ फिर से होश में आ गए।



