कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में आए सिलेबस के बाहर से प्रश्न।

बारहवीं
सी.बी.एस.ई. बोर्ड की कक्षा बारहवीं की अंग्रेजी का कोर इम्तिहान हुआ था। पूरे भारत में इस इम्तिहान में 12,23, 291 छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया था। परन्तु आज बारहवीं कक्षा के पहले पेपर को देख विद्यार्थियों के होश उड़ गए थे। पेपर में छ: अंक का एक ऐसा सवाल आया था जो बच्चों के सिलेबस में नहीं था। सी.बी.एस.ई. से हुई इस चूक के कारण छात्र और उनके माता-पिता इस सवाल के प्रतिपूरक अंक की मांग कर रहे हैं।
माता-पिता का मानना है कि सी.बी.एस.ई. की कक्षा बारहवीं  की परीक्षा में पहली एच. जी. वेल्स की द इनविजिबल मैन और दूसरी जॉर्ज एलियोट की सिलास मर्नर। इन दोनों किताबों में से विद्यालय अपने छात्रों को कोई एक ही किताब रेफर करते हैं।
माता-पिता के मुताबिक दो मार्च को हुए  सी.बी.एस.ई. के अंग्रेजी की कोर परीक्षा में बिना किसी चॉयस के दोनों किताबों के सवाल दिए गए थे। सवालों को देखकर बच्चों में हड़कंप मच गई थी।
अंग्रेजी की कोर परीक्षा  में , प्रशन संख्या ग्यारह व बारह में चार-चार सवालों के ऑप्शन दिए गए थे। सिलेबस के मुताबिक पहले दोनों सवालों में दोनों किताबों के मिले जुले प्रशन आया करते थे। ऐसे में विद्यार्थि अपने विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली किताबों से आए सवाल चुनकर जवाब दे सकते थे। परन्तु इस बार एक ही सवाल में एक ही किताब से प्रशन आए थे।
जिन बच्चों ने दूसरी किताब नहीं पढ़ी थी उनका छ: नंबर का नुकसान हुआ है।
इन बच्चों के माता-पिता चाहते हैं कि सिलेबस से बाहर आए सवाल के  सी.बी.एस.ई. को छ: अंक देने चाहिए।
सी.बी.एस.ई. के अधिकारी कहते है कि यह एक ‘अनजानी चूक’ है और इससे किसी भी बच्चे के नबंरों पर असर नहीं पड़ेगा। सी.बी.एस.ई. के पास इस तरह की चूक से निपटने के लिए अपनी क्रियाविधि होती है। इस क्रियाविधि से बच्चों के फाइनल मार्क्स पर कोई असर नहीं पड़ता है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन या सी.बी.एस.ई. के बारहवीं कक्षा का ये अंग्रेजी की कोर परीक्षा 4,940 सेंटर्स पर हुई। ये चूक का मामला सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में देखा गया है।

Career से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

 

Summary
कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में आए सिलेबस के बाहर से प्रश्न। - Youth Express
Article Name
कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में आए सिलेबस के बाहर से प्रश्न। - Youth Express
Description
सी.बी.एस.ई. बोर्ड की कक्षा बारहवीं की अंग्रेजी का कोर इम्तिहान हुआ था। पूरे भारत में इस इम्तिहान में 12,23, 291 छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Ritika Seth

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER