टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे और कोहली ने विजय शंकर को गेंद सौंपी। उन्होंने तीसरी गेंद पर आउट कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इसके पहले, एरोन फिंच ने टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्योता दिया। कोहली ने शतक लगया। विजय शंकर ने 46 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका। टीम इंडिया ने 250 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की। फिंच और ख्वाजा ने 83 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते रहे। बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच भारत के पाले में कर दिया।
भारतीय टीम की वनडे में यह 500वीं जीत है। वह 500 मैच जीतने वाला दूसरा देश बन गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा किया है। टीम इंडिया ने अब तक 963 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने 500 जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 924 वनडे में से 558 में जीत हासिल की है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम में दो बदलाव किये। एश्टन टर्नर की जगह शॉन मार्श और जेसन बेहरनडॉर्फ की जगह नाथन लायन को शामिल किया गया। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और रोहित शर्मा पहले ही ओवर में खाता खोले बिना पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद नौवें ओवर में शिखर धवन (21) भी 38 के स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर चले बने l
विराट कोहली ने 120 गेंदों में 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को खराब शुरुआत से उबारते हुए सम्मानजनक तक पहुंचाया। कोहली के अलावा विजय शंकर ने 46 रनों का अहम योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों के फ्लॉप होने से भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.
Career से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.
Summary
Article Name
Ind vs Aus: टीम इंडिया ने दूसरा वनडे मैच 8 रन से जीता - Youth Express
Description
टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे
Author
Somya Bhardwaj
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
