जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारत का पहला क्लाउट कूलिंग फैन Orient ने लांच किया है। वहीं, इस फैन की कीमत 15 हजार 999 रूपये रखी गई है। इस फैन को अमेज़ॉन पर चाहे तो खरीद सकते है। इस फैन को क्लाउडचिल टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। क्योंकि यह पंखा कमरे के टेम्प्रेचर को करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है। जिससे गर्मी का एहसास कम होता है।
इतने लीटर का दिया गया है वॉटर टैंक
आपको बता दें कि Orient Cloud 3 सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं देता है बल्कि भारतीय घरों के डिजाइन के लिहाज से भी इसे तैयार किया गया है। यह घरों के इंटीरियर के साथ अच्छे से जाता है। इस फैन में कुछ पैनल्स दिए गए हैं जिनमें से क्लाउड्स निकलते हैं। इसमें 4 से 5 लीटर का वॉटर टैंक दिया गया है जो 8 घंटें तक लास्ट करता है। इनमें से जो क्लाउड निकलते हैं। उसके सामने अगर आप हाथ रखते हैं तो आपके हाथ पर मॉइश्चर नहीं आएगा।
तुरंत हवा को करता है ठंडा
हालांकि, इस पंखे में एक इन-बिल्ट क्लाउड चैंबर दिया गया है जो कि कलाउड में परिवर्तन कर देता है और हवा को तुरंत ठंडा कर देता है। पंखे कि ब्लेड इस हवा को पुरे कमरे में अच्छे से फैला देती है। इस पंखे के अन्य फीचर्स कि बात करे तो इसमें साइलेंट ऑपरेशन इसमें दिया गया है। यानी कि इस फैन से आपको कोई भी शोर सुनाई नहीं देगा। यह रिमोट कंट्रोल के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें ब्रिज मोड भी दिया गया है जो कमरे के तापमान को और भी ठंडा कर देता है। जिसमें आपको गर्मी में ठंडी का एहसास होता है।
ये दिये गये है कलर विकल्प
वहीं, इस पंखे में ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। जहां इसे सीमित समय के लिए ही अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा। फिर इसे चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। जो वाकई में बहुत कमाल का पंखा साबित हो सकता है।
