जैसा कि हम सभी जानते है कि लोकप्रिय वीडियो सामग्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का उपयोग दुनिया भर के लाखों इंटरनेट उपयोगकर्ता जमकर करते हैं और उनमें से हजारों आज पीड़ित हैं। क्योंकि आपको जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर अचानक फिल्मों और शो की स्ट्रीमिंग बंद हो गई है और यूजर्स अपने पसंदीदा कंटेंट को स्ट्रीम नहीं कर पा रहे हैं। जिससे तमाम यूजर्स परेशान है। अलग-अलग देशों में रहने वाले यूजर्स नेटफ्लिक्स डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं यानी कई देशों में यह आउटेज देखा जा रहा है।
गुरूवार को प्रभावित हुई सेवाएं
वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म के डाउनटाइम को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउंडेटेक्टर ने बताया कि नेटफ्लिक्स की स्ट्रीमिंग सेवाएं गुरुवार को अचानक प्रभावित हो गईं। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि वे सामग्री को स्ट्रीम करने में असमर्थ हैं, जबकि कई को अपने खातों में लॉग इन करने में भी समस्या आ रही है। लगभग 86 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को वेबसाइटों पर और 3 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को ऐप्स पर सामग्री को स्ट्रीम करने में समस्या हुई।
खास बात
वहीं, नेटफ्लिक्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी बताता है कि उसकी सेवाएं प्रभावित हैं या नहीं, जिस पर लिखा होता है ‘नेटफ्लिक्स इज अप।’ लिखा हुआ प्रतीत होता है। यानी हो सकता है कि कंपनी ने इसे अभी तक ठीक कर लिया हो। ऐसे में ऐप या वेबसाइट को रीफ्रेश करके देखें। उसके बाद भी यदि समस्या आती है तो कुछ समय प्रतीक्षा करना उचित होगा।
कुछ समय बाद सही हुआ ट्विटर
जानकारी के लिये बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की सेवाएं भी 24 घंटे पहले अचानक बंद कर दी गईं। ट्विटर उपयोगकर्ता अपने फ़ीड को अपडेट करने में असमर्थ थे और कोई ट्वीट नहीं देख रहे थे। हालाँकि, कुछ समय बाद यह समस्या ठीक हो गई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले की तरह काम करने लगा। जिससे लोगो की समस्या भी सही गई।
