घर पर बनाएं स्नैक्स रूप में हल्के फुल्के बेकरी फैन, कम समय में होगा तैयार

घर पर बनाएं स्नैक्स रूप में हल्के फुल्के बेकरी फैन, कम समय में होगा तैयार

अगर आपको ज्यादातर नाश्ते के रूप में स्नैक्स खाना पसंद है तो आज हम बात करने जा रहे है हल्के फुल्के स्नैक्स बेकरी फैन के बारें में। जिसे आप घर में खाकर खुस हो जाएंगे। आइये जानते है कि कैसे आप इसे घर पर बना सकते है।

ये चाहिए सामग्री

  1. 50 ग्राम मैदा
  2. 25 ग्राम घी
  3. आधी चम्मच जीरा
  4. आधी चम्मच नमक
  5. आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

ये है बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में मैदा ले लें। फिर इसके बाद नमक लाल मिर्च और जीरा डालकर मिलाएंगे। इसके अंदर आधी चम्मच घी डालकर अच्छे से चला लेंगे। जितना हमने मैदा लिया है उतना ही पानी इन मिश्रण में डालकर फेंटते हुए आटा तैयार कर लेंगे। अब तैयार आटे को 10 मिनट ढककर छोड़ दें। अब आटे की लोई बनाकर मैदे के परोथन की मदद से बेल लेंगे। रोटी से थोड़े बड़े साइज में इसको बेल लेंगे और ऊपर बचा हुआ घी फैला लेंगे। याद रहें घी ना ज्यादा पिघला ना ज्यादा सख्त होना चाहिए। ऊपर से हल्की अजवाइन भी छिड़क देंगे।

ओवन में रखें इस तापमान में

फिर इसके बाद अब एक कोने से इसे रोल करते हुए फोल्ड करते जाना है। अब जब यह बेलन की शेप लेलें तो हल्का ऊपर दे दबा दें। अब इसके एक एक बार और फोल्ड कर दें लेकिन इस बार बेलन की तरह शेप देते हुए फोल्ड नहीं करना है। बस एक कोने को दूसरे कोने पर जोड़ना है।अब इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब एक बार और इसे पूरे तरह बेल लेना है। इसके बाद इसके कॉर्नर पर पानी लगाना है। फिर इसे दोबारा बेलन की शेप में धीरे-धीरे फोल्ड करना है। अब चाकू से इसकी लोई कट कर लेनी है। अब हर लोई को बेलकर ऊपर से घी लगा लें। अब इन्हें 180 सेंटीग्रेट पर 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें। 10 मिनट बाद आपको बेकरी फैन बनकर तैयार मिलेगा। अब आप इसका मजा ले सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER