उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस की निकली वैकेंसी, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस की निकली वैकेंसी, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा की तैयारी में लगे हुए यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वह इसलिए कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नने पीसीएस 2023 के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। वहीं, नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 03 मार्च 2023 से शुरु होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो कल से शुरू हो रहे है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 अप्रैल 2023 रखी गई है। इस बार इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी लोक सेवा आयोग कुल 173 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा।

संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

परीक्षा का नाम

पीसीएस प्री 2023 (PCS Pre 2023)

ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्याल से कम से कम स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, कुछ स्पेशल पदों के लिए उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग रखी गई है।

आयु सीमा

इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 125/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 65/- रुपये आवेदन शुल्क के रूप में चुकाने होंगे। तो वहीं दिव्यांगजनों को 25/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

पदों की संख्या

पदों की कुल संख्या 173 है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरु होने की तिथि

03 मार्च 2023

आवेदन करने की आखिरी तिथि

03 अप्रैल 2023

Summary
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस की निकली वैकेंसी, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन
Article Name
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस की निकली वैकेंसी, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन
Description
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा की तैयारी में लगे हुए यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER