सेहत के लिए होती है फायदेमंद, लौकी का करें सेवन, पहुंचाती है लाभ

लौकी का करें सेवन, सेहत के लिए होती है फायदेमंद, पहुंचाती है लाभ

आजकल के समय की बात करें तो बच्चों को लौकी, तोरई और कद्दू की सब्जी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। जहां उनसे इसका नाम लो तो मानों वह खाना से दूर भाग जाते है लेकिन क्या आप जानते हैं लौकी एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। जहां बीमारी में डॉक्टर्स लौकी तोरई खाने की सलाह देते हैं। जो एक तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

हल्की और सुपाच्य होती है लौकी

जानकारी के अनुसार ये सब्जी हल्की और सुपाच्य होती है। लौकी शरीर में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम की कमी को दूर करती है। वजन घटाने के लिए लौकी बहुत ही असरदार सब्जी है। अगर आपके घर में लोगों को लौकी की सब्जी ज्यादा पसंद नहीं है तो आप इससे कुछ मजेदार रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो लौकी से रायता बना सकते हैं। आप लौकी को चने की दाल के साथ बना सकते हैं। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

खास बात

ये लौकी की ऐसी रेसिपी है जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार खाना चाहेंगे। आप लौकी को भरवां बना सकते हैं। स्टफ्ड सब्जियां लोगों को खूब पसंद आती है। इसे बनाने के लिए आप लौकी को लौकी को मसाले डालकर मैरीनेट कर लें और फिर पनीर की फिलिंग के साथ भरकर इसे ओवन में बेक कर लें। इससे लौकी का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। जो खाने में बहुत ही मजा देगी।

इस तरह बना सकते है हलवा

अगर आपको लौकी की सब्जी पसंद नहीं है तो आप बच्चों को लौकी का हलवा बनाकर खिला सकते हैं। लौकी की खीर भी बहुत टेस्टी बनती है। मीठे में ये दोनों रेसिपी स्वाद और सेहत से भरपूर हैं। आप इस हलवा और खीर को व्रत में भी खा सकते हैं। इसमें दूध, घी, शुगर और मेवा का उपयोग करें।

 

Summary
लौकी का करें सेवन, सेहत के लिए होती है फायदेमंद, पहुंचाती है लाभ
Article Name
लौकी का करें सेवन, सेहत के लिए होती है फायदेमंद, पहुंचाती है लाभ
Description
आजकल के समय की बात करें तो बच्चों को लौकी, तोरई और कद्दू की सब्जी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER