हम जानते है कि देश के अन्य राज्यों तमाम जगह घूमने के लिहाज से हर जगह है। तो ऐसे में तमिलनाडु भी छुट्टियों के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। जहां आप यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां का लजीज खाना, सैंडी बीच, वॉटरफॉल, पहाड़ और शहर घूमने का लुत्फ भी उठा सकते है। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे है तो ये जगह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हैं। आइये जानते है कि यहां आप कब जा सकते है।
चेन्नई में है घूमने के लिए ये खास जगह
चेन्नई शहर की बात करे तो यहां आप नवंबर माह से लेकर फरवरी माह के महीने में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आप सुंदर मंदिर, चर्च, संग्रहालय, गोल्डन बीच घूम सकते है। आपको बता दे कि चेन्नई में वो सारी चीजें हैं। जो लोग अक्सर अपने वेकेशन के लिए प्लान करते हैं। जैसे यहां कि संस्कृति, इतिहास, कला, खाना, और शॉपिंग आदि। जिनके लिए आप कल्पेश्वर मंदिर, Fort St. George Church, संग्रहालय, मरीना बीच और एलोइट बीच आप घूम सकते है।
मदुरई में बना मीनाक्षी मंदिर
मदुरई एक बेहद ही खूबसूरत और सुंदर जगह है। यहां मंदिरों की बनावट किसी का भी मन मोह लेती है। तो ऐसे में अगर आप मदुरई घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आप यहां दिसंबर से लेकर फरवरी के महीने में जा सकते हैं। वहीं, मदुराई में मीनाक्षी मंदिर काफी मशहूर है। इस शहर में प्राचीन तमिल सिविलाइजेशन मौजूद है। वैगई नदी के साथ द्रविड़ियन-स्टाइल में बने मंदिर किसी भी यात्री का मन मोह लेते हैं। साथ ही स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय खाना का भी लुत्फ उठा सकते है। आपको बता दे कि मदुरई में आप मीनाक्षी और थिरुपरंकुन्द्रम मंदिर, गांधी संग्रहालय, वैगई डैम भी घूम सकते हैं।
महाबलीपुरम में है ऐतिहासिक धरोहर
वहीं, तमिलनाडु में एक जगह है महाबलीपुरम जहां आप नवंबर माह से लेकर फरवरी तक के महीने में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस शहर में ऐतिहासिक धरोहर मौजूद है। जहां काफी सारे स्मारक बने हुए हैं। यहां आप पंच रथ, सी शोर मंदिर, गुफा मंदिर, मामलापुरम डांस फेस्टिवल जा सकते हैं।
रामेश्वरम मंदिर
आपको बता दें कि तमिलनाडु में रामेश्वरम मंदिर एक पवित्र स्थल है। जहां पूरे साल श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस पवित्र स्थल पर रामायण के उस समय को महसूस कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब तक आप इस मंदिर के दर्शन नहीं करते हैं। तब तक चार धाम की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। यहां आप रामेश्वरम मंदिर, एडम ब्रिज पर रामसेतु, धनुषकोडी, घोस्ट टाउन भी घूम सकते हैं।





