भारत में पहेली बार oneplus के ओर से म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. OnePlus Music Festival का आयोजन 16 नवंबर को मुंबई के DY Patil स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें इवेंट में हॉलीवुड की पॉप सिंगर कैटी पैरी, दुआ लिपा समेत कई और लोकप्रिय कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसमें हॉलीवुड ही नहीं भारतीय सिंगर्स भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह कॉन्सर्ट पहेली बार इंडिया में किया जा रहा है. तो आपको बता दे की आप कैसे इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बन सकते है.
OnePlus Music Festival कॉन्सर्ट का टिकट प्राइज
भारतीय फैंस के लिए यह एक यादगार लम्हा होने वाला है. कोई भी वनप्लस फैन इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहेगा। बता दे की इस इवेंट में म्यूजिक लवर्स एक ‘नेवर विफोर’ म्यूजिक इवेंट को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। OnePlus Music Festival में कई जीनर्स के म्यूजिक स्टार्स फैन्स के सामने परफॉर्म करेंगे। पिछले दिनों इस इवेंट का टीज़र जारी किया गया है, इस वीडियो में कैटी पेरी के अलावा दुआ लीपा को भी देखा गया है। ये दोनों इस इवेंट में शामिल होने वाले ग्लोबल स्टार्स हैं।
साथ ही साथ भारतीय स्टार भारतीय सिंगर्स अमित त्रिवेदी, ऋत्विज के साथ-साथ लोकल कलाकारों का इस ग्लोबल म्यूजिक इवेंट में साथ देंगे। आपको बता दे की माना जा रहा है OnePlus, Amazon Festival Sale में कमाए गए रिवेन्यू को सेलिब्रेट करने के लिए इस मेगा इवेंट को आयोजित कर रहा है।
हालाकिं, OnePlus पॉप-अप इवेंट की तरह OnePlus Music Festival कोई फ्री एंट्री वाला इवेंट नहीं है। इसके लिए OnePlus फैन्स को टिकट लेना पड़ेगा। इसके लिए टिकट की दर Rs 3,000 प्रति व्यक्ति रखी गई है। OnePlus ने अपने सुपरफैन्स के लिए स्टेज के पास एक सेपरेट जोन क्रिएट करेगा, ताकि सुपरफैन्स यहां कंसर्ट का आनंद ले सके। इसके अलावा वनप्लस कुछ शहरों में इस इवेंट के लिए प्री-पार्टी टूर का भी आयोजन कर रहा है। OnePlus फैन्स मुंबई, कोलकाता, पुणे, गुरूग्राम, हैदराबाद और बैंगलुरू में इस प्री-पार्टी टूर को आनंद ले सकेंगे।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.


