यूँ तो विराट कोहली का जन्म दिन बीते कई दिन हो चुके है। मगर फिर भी उनके जन्म दिन पर ऐसा बहुत कुछ हुआ है, जिसके कारण यह दिन उनके लिए काफी खास बन गया। वैसे हम आपको बता दे कि इस दिन विराट कोहली की गलती के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर थोड़ा ट्रोल भी होना पड़ा। दरअसल विराट कोहली के बर्थडे पर न केवल उनके फैंस बल्कि भारतीय टीम के कई क्रिकेटर्स ने भी उन्हें बर्थडे विश किया था। जिसमे सुरेश रैना का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि सुरेश रैना ने कोहली को बर्थडे विश करने के लिए एक ट्वीट किया था। बस वही ट्वीट उनके लिए बड़ी गलती बन गया।
विराट कोहली की गलती के कारण लोगो ने उड़ाया मजाक..
अब ये तो सब को मालूम ही है कि फ़िलहाल सुरेश रैना क्रिकेट की दुनिया से दूर है। शायद यही वजह है कि विराट कोहली उनका नाम भूल गए और उन्हें गलती से भावेश कह दिया। जी हां जब विराट कोहली ने शुक्रिया कहने के लिए रिप्लाई किया, तब उन्होंने थैंक्स सुरेश रैना की बजाय भावेश लिख दिया। अब जाहिर सी बात है कि कोहली की इस गलती को रैना ने भले ही नोटिस न किया हो, लेकिन लोगो ने जरूर नोटिस किया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस छोटी से गलती के कारण लोगो ने उनका काफी मजाक उड़ाया।
हालांकि इतना होने के बाद भी कोहली ने अपने जवाब में कोई बदलाव नहीं किया। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि गलती इंसान से ही होती है। वैसे भी जब आपके लाखो नहीं बल्कि करोड़ो फैंस हो तब नाम लिखने में गलती होना लाजिमी सी बात है। मगर फिर भी इस छोटी सी गलती के कारण लोगो को उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल ही गया। फ़िलहाल आप सुरेश रैना का ट्वीट और कोहली का जवाब दोनों यहाँ देख सकते है।
क्रिकेटर्स से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



