ओलंपिक में महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से हारी मनिका बत्रा

ओलंपिक में महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से हारी मनिका बत्रा

टोक्यो ओलंपिक का आगाज हुए आज पांच दिन बीत चुके है। जहां एक से बढ़कर एक खेल का आयोजन ओलंपिक में चल रहा है। तो ऐसे में आपको बता दें कि सोमवार के दिन भारतीय स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि विश्व रैकिंग में मनिका 61 वीं रैकिंग और सोफिया करीब 17 वीं रैकिंग स्थान बनाए हुए है।

दूसरे और तीसरे मैच में नहीं टिक पाई सोफिया के सामने

वहीं, पहले मैच के दौरान मानिका बत्रा ने हिम्मत जरूर दिखाई जहां उन्होंने अपने विरोधी खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा को कड़ी टक्कर दी लेकिन फिर भी वह पहला मैच 11-8 से हार गई। हालांकि, निराशा जनक बात यह रही कि दूसरे और तीसरे मैच के दौरान मनिका आस्ट्रियाई खिलाड़ी के सामने टिक तक नहीं पाई।

ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा

पदक जीतने में रही नाकामयाब

जहां वह दूसरा मैच 11-2 और तीसरा मैच 11-5 से हार गईं। आपको बता दें कि मनिका ने चौथे मैच में जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन वह चौथा मैच भी 11-7 से हार गई। और वह इसके साथ ही ओलंपिक से बाहर हो गई और वह पदक जीतने में नाकामयाब रही। आपको बता दें कि मनिका और सोफिया के बीच यह मुकाबला करीब 27 मिनट ही चला।

तीसरे दौर में पहुंचने वाली मनिका पहली भारतीय महिला

वहीं, मानिका ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में विश्व रैकिंग में 32 वें नंबर पर काबिज यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का पर सनसनीखेज जीत हासिल जरूर की थी लेकिन उनका जादू तीसरे दौर में नहीं चला। आपको बता दें कि मनिका बत्रा टेबल टेनिस एकल मुकाबलों में तीसरे दौर में पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। जो इस स्तर तक पहुंची है। वहीं, भारत के लिए आज ओलंपिक में पांचवा दिन काफी लिहाज से अहम होने वाला है कि कौन खिलाड़ी पदक की रेस में आगे आता है।

Summary
ओलंपिक में महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से हारी मनिका बत्रा
Article Name
ओलंपिक में महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से हारी मनिका बत्रा
Description
टोक्यो ओलंपिक का आगाज हुए आज पांच दिन बीत चुके है। जहां एक से बढ़कर एक खेल का आयोजन ओलंपिक में चल रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER