ऑयल इंडिया लिमिटे़ड में 12 वीं पास नौकरी के लिए करें अप्लाई

ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी ऑपरेटर के पदों पर भर्ती

ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार आज ही आवेदन पत्र भरकर सबमिट करें। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है, जिस पर आवदेन करने की आज यानी 18 सितंबर 2020 आखिरी तिथि है। इन पदों 12वीं पास के साथ निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। जारी पदों पर अधिकतम 30 वर्ष के उम्मदीवार आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है और वे इस नौकरी की इच्छा रखते हैं वे आज ही ऑफिशियल वेबसाइट www.oil-india.com पर जाकर आवेदन कर दें।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि– 21 अगस्त 2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि– 18 सितंबर 2020

पदों की संख्या: 36

शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास के साथ भारी वाहन चलाने का 4 साल पुराना एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे. (18 सितंबर 2020 के आधार पर)

वेतनमान: पे स्केल के तौर पर 16,000 – 34,000/- रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

शुल्क: सामान्य/ ओबीसी वर्ग को 200 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईडब्ल्यूएस/ एक्स-सर्विसमैन के लिए आवेदन नि:शुल्क है. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट, क्रेडिट, नेट बैंकिंग या वालेट से किया जा सकता है.

आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद आगामी प्रक्रिया के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Summary
ऑयल इंडिया लिमिटे़ड में 12 वीं पास नौकरी के लिए करें अप्लाई
Article Name
ऑयल इंडिया लिमिटे़ड में 12 वीं पास नौकरी के लिए करें अप्लाई
Description
ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार आज ही आवेदन पत्र भरकर सबमिट करें। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER