बड़ती उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर में कई बदलाव आते हैं। साथ ही उम्र के साथ हमारी त्वचा भी बूढ़ी होने लगती है। यानी रूखी-सूखी त्वचा बड़ती उम्र का परिणाम होती है या फिर बदलते मौसम का शिकार। जिससे हमारे मन में कई सवाल उठते हैं कि, कहीं हम बूढ़े तो नहीं लगने लगे? या कहीं हमारी स्किन पर कोई साइड इफेक्ट्स तो नहीं? लेकिन अगर आप अपनी त्वचा में निखार और चमक चाहते हैं तो ऐसा करना बिल्कुल मुनासिब है भले ही आपकी कितनी भी उम्र क्यों ना हो या कैसा भी मौसम चल रहा हो।
आज हम आपको ऐसे खानपान और स्किन केयर टिप्स के बारे में जानकारी देंगे जिससे आप अपनी त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बना सकेंगे।
रूखी त्वचा के बारे में जानें
किसी भी बीमारी का इलाज करने से पहले हमें उस बीमारी के बारे में जानना ज़रूरी होता है इसी तरह अपनी त्वचा की देखभाल करने से पहले हमें उस त्वचा के बारे में जानना ज़रूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कैसी होती ये रूखी त्वचा?
जब हमारी त्वचा रूखी हो जाती है तो खींचाव महसूस होता है। ऐसी त्वचा पतली होती है जिसके छिद्र हल्के नजर आते हैं। इस त्वचा में जलन, खुजलाहट और पपड़ियां उतरने की आशंका अधिक होती है। मौसम का प्रभाव भी ऐसी स्किन पर पहले पड़ता है। अगर ऐसी त्वचा का ख्याल ना रखा जाए तो झुर्रियां पड़ने लगती है। जिससे कि हमारी उम्र भी बड़ी लगती है।
कैसे करें अपनी स्किन का ट्रीटमेंट, जानिए
ऐसी त्वचा को हाइड्रेशन और सुरक्षा की ज़रूरत होती है इसके लिए एलोवेरा के गूदे को मसल करके उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच फेंटी हुई क्रीम मिलाएं या घर पर बनी दही मिलाएं। इसके बाद इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर दस मिनट तक के लिए छोड़ दें, फिर ताज़े पानी से चेहरा धो लें।
बता दें कि बेजान रूखी-सूखी त्वचा को विटामिन ए, बी, डी और ई की ज़रूरत होती है। और एलोवेरा में जरूरी विटामिन ए, बी, डी और ई मौजूद होते हैं। अगर इस मास्क में शहद को मिला दिया जाता है तो यह त्वचा की नमी को बरकरार रखने का काम करता है।
आडू में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है, जो सूखी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ कोमल व आकर्षक बनाता है। इस कारण दो टेबलस्पून आडू को मसल कर उसमें दो-दो स्पून शहद और एक टी स्पून आमंड ऑयल मिला लें और पेस्ट को चेहरे पर लगा के दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से मुंह को धो लें।
झुर्रियों से कैसे बचें
झुर्रियों से बचना है तो ताज़े फलों का सेवन करें। फ़ल और सब्ज़ी में विटामिन ए, ई, बी और सी होते हैं जो स्किन के लिए काफी मुफीद है। धूम्रपान त्वचा के लिए बेहद नुकसानदेह होता है इस वजह से इससे बचें। क्योंकि धूम्रपान से त्वचा में ढीलापन आने लगता है और लकीरें बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। वहीं, स्किन केयर एक्सपर्ट्स तनाव से भी बचने को कहते हैं। जिसके लिए योगा करने के लिए कहा जाता है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.