अगर हम ये कहे कि वर्तमान समय में लोगों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी रुपया है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। जी हां तभी तो लोग हर समय पैसे के पीछे भागते रहते है। यहाँ तक मोबाइल में गेम खेलते समय भी वे यही सोचते है कि कैसे इस गेम से पैसे कमाएं जाएं। ऐसे में हम आपसे पैसो से संबंधित एक सवाल पूछना चाहते है। सवाल ये है कि अगर आपको एक करोड़ या सरकारी नौकरी में से किसी एक चीज को चुनना पड़े, तो आप किसका चुनाव करेंगे। हालांकि इस सवाल का जवाब देना जरा सा मुश्किल है। वो इसलिए क्यूकि एक तरफ एक करोड़ जितनी बड़ी रकम है। तो वही दूसरी तरफ सरकारी नौकरी की चाशनी पड़ी है। जिसे व्यक्ति चाह कर भी छोड़ नहीं सकता।
एक करोड़ या सरकारी नौकरी किसे चुनेंगे आप..
इसलिए हम आपसे जानना चाहते है कि आप इन दोनों में से किसको अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहेंगे। वैसे इस मामले में हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते है। वो ऐसे कि जो एक करोड़ रूपये है, वो कुछ महीनो में न सही लेकिन कुछ सालों में तो जरूर खत्म हो जायेंगे। मगर सरकारी नौकरी और उसकी पेंशन जिंदगी भर आपके साथ रहेगी। इसके इलावा एक करोड़ मिलने पर आप उससे बड़ा बिज़नेस भी खोल सकते है। यानि अपना खुद का व्यापार भी कर सकते है। अब ये तो आपकी सोच पर निर्भर करता है कि आप क्या फैसले लेंगे।
आपको किस चीज में ज्यादा फायदा नजर आता है। फ़िलहाल तो एक करोड़ या सरकारी नौकरी दोनों ही चीजें आपसे काफी दूर है, लेकिन हो सकता है कि जीवन में कभी आपके सामने ऐसी कोई परिस्थिति आ जाएँ जब आपको दो खास चीजों में से किसी एक का चुनाव करना पड़े। तो ऐसे में आप किस चीज का चुनाव करेंगे। दोस्तों इस बारे में आपका जो भी जवाब होगा, वो हमें जरूर बता दीजियेगा।


