अगर चाहते है कि बचे रहे बीमारी से, तो करिये लहसुन का सेवन

अगर चाहते है कि बचे रहे बीमारी से, तो करिये लहसुन का सेवन

इस समय पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते लोगो परेशान हो गए है। तो ऐसे में इन सबके चलते लोग स्वंय को सेहतमंद रखने के लिए लोग सावधानी बरत रहे हैं और अपने खानपान पर खासतौर से ध्यान दे रहे है। कोरोना महामारी को देखते हुए लोग बचाव के घरेलू उपाय अपना रहे है। जिनमें से इन घरेलू नुस्खों में शामिल है लहसुन का सेवन आपको बता दें कि यह कई तरह की समस्याओं से बचा कर रखता है।

सर्दी को करता है दूर

वहीं, इसका का इस्तेमाल करने से गले की खराश भी दूर होती है। अगर किसी को लगातार गले में खराश बनी हुई है तो उसे लहसुन का सेवन करना चाहिए। जबकि लहसुन सर्दी को भी दूर करता है। इस कारण से कोरोनाकाल में इसका सेवन करना लाभकारी हो रहा है।

पेट दर्द में दिलाता है आराम

आज के समय में लोगो की भागदौड़ भरी लाइफ में पेट दर्द आम समस्या हो गई है लेकिन लहसुन में वो तत्व पाए जाते है जो पेट दर्द की समस्या को दूर कर देता है। इसलिए खास तौर से पुरुषों को लहसुन की कलियां खाने की सलाह दी जाती है।

इसमें में पाए जाते है ये तत्व

वैसे तो हम सब ये जानते है कि लगभग सभी घर में लहसुन का प्रयोग किचन में किया जाता है। आपको बता दें कि इसकी कच्ची कलियां बहुत फायदेमंद होती है। वहीं, लहसुन की छोटी सी कलियां पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें एलिकिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। जिसमे एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं।

पाया जाता है विटामिन-B और विटामिन-C

इसके अलावा भी लहसुन की खास बात यह है कि इसमें विटामिन-B और विटामिन-C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा लहसुन में सेलेनियम, मैगनीज कैल्शियम जैसे तत्व भी शामिल होते हैं।

Summary
अगर चाहते है कि बचे रहे बीमारी से, तो करिये लहसुन का सेवन
Article Name
अगर चाहते है कि बचे रहे बीमारी से, तो करिये लहसुन का सेवन
Description
इस समय पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते लोगो परेशान हो गए है। तो ऐसे में इन सबके चलते लोग स्वंय को सेहतमंद रखने के लिए लोग सावधानी बरत रहे हैं और अपने खानपान पर खासतौर से ध्यान दे रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER