युवा बाइकर्स की पसंद बजाज पल्सर का नया और किफायती वेरिएंट हुआ लॉन्च

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

बजाज की टॉप सेलिंग बाइक्स में रही पल्सर आज भी लोगों की चहेती बनी हुई है। कंपनी भी बाइक को लोकप्रिय बनाने के लिए उनमें थोड़े बहुत बदलाव कर पेश करती रही है। अब कंपनी ने कम कीमत में पल्सर का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। हांलाकि इस मॉडल में पहले से कुछ कम फीचर्स होंगे।

 

भारतीय बाजार में बजाज ने नई बाइक Pulsar Classic 150 को लॉन्च किया है। ये बाइक 2018 में ही लॉन्च हुए पल्सर 150 से मिलती जुलती ही है। लेकिन नई बाइक में पिछली बाइक के मुकाबले कुछ फीचर्स कम हैं। क्लासिक पल्सर में आपको बॉडी ग्राफिक्स, रियर डिस्क ब्रेक, टैंक एक्सटेशन जैसे फीचर नहीं मिलेंगे।

 

Pulsar Classic 150 में 149 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। इंजन की पावर 14 बीएचपी की है और ये 13.4 एनएन का टार्क पैदा करता है। ब्रेकिंग सिस्टम में भी कोई खास बदलाव नहीं है, न ही इसमें एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। बाइक के फ्रंट में 240 एमएम के डिस्क ब्रेक और रियर में 130 एमएम के ड्रेम ब्रेक दिए गए हैं।

 

नई पल्सर को ब्लैक पैंट स्किम और ब्लैक कलर ऑयल पेंट के साथ लॉन्च किया गया है। बजट के मामले में ये बाइक आपके लिए किफायती साबित होगी। मुंबई में बाइक की एक्स शोरूम कीमत करीब 67,437 रुपए होगी। देशभर में मौजूद बजाज के आधिकारिक शोरूम से जल्द आप ये बाइक खरीद सकेंगे।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER