वर्तमान समय में टेनिस का क्रेज भी काफी बढ़ गया है। वर्तमान समय में चीन में चल रहे टूर्नामेंट में भारतीय महिला खिलाड़ी सेमीफाइनल तक पहुंच कर हार गई। आपको बता दें कि इन दिनों चीन के लुआन में आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट खेला जा रहा है इस टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ी को 60,000 डॉलर की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। भारत की अंकिता रैना जो इस टूर्नामेंट में खेल रही थी, उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुयीं अंकिता रैना
आपको बता दें कि आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अंकिता रैना का मुकाबला चीन की ही यिंग यिंग डुआन के साथ हुआ, जिसमें भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना को 3-6, 6-1, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। यदि अंकिता रैना की बात करें तो उन्होंने इस सत्र में दो टूर्नामेंट जीते हैं जिसमें पहला टूर्नामेंट सिंगापुर में जीता जिसकी इनामी राशि 25,000 डॉलर थी। इसके साथ ही अंकिता रैना ने दूसरा टूर्नामेंट इस्तांबुल में जीता जिसकी इनामी राशि 60,000 डॉलर थी। आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट मैं मिली हार के बावजूद भी कह सकते हैं कि अंकिता रैना का यह सत्र काफी अच्छा रहा है।
अंकिता रैना अपने इस आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में मिली हार को लेकर काफी निराश हैं, और कहती हैं कि मुझे ऐसा लगा था कि दूसरा सेट खत्म होते ही मैच पूरी तरह से मेरे अधिकार में हो गया है। लेकिन तीसरे सेट में मुझे खुद नहीं पता कि ऐसा क्या हुआ और कहां गलती हुई जिससे नतीजे बिल्कुल बदल गए। हालांकि वह दूसरे सेट में एक अच्छे लय में थी और साथ ही तीसरे सेट में भी उनकी लय बरकरार थी। अंकिता रैना का कहना है कि मैं इसलिए अधिक उदास हूं क्योंकि मुझे पता था कि इस मैच में मैं जीत हासिल कर लेने वाली हूं। साथ ही साथ अंकिता का कहना है कि वह अपने देश भारत लौटकर एक दूसरे टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के लिए जाने वाली हैं जिसको लेकर उनके मन में काफी उत्साह है।

