नच बलिए 9 का विनर बना यह प्रसिद्ध कपल, जिसे देख भड़क गई निया शर्मा और कर दिया यह ट्वीट

नच बलिए 9 का विनर

बता दे कि टीवी का प्रसिद्ध रियलिटी शो नच बलिए अब अपने अंतिम चरम पर पहुँच चुका है। हालांकि अब तक इसका ग्रैंड फिनाले प्रसारित नहीं किया गया है, लेकिन फिनाले का शूट मंगलवार की रात को पूरा कर लिया गया है। इसका मतलब ये है कि नच बलिए 9 का विनर कौन है, ये बात पहले ही लीक हो चुकी है। अगर खबरों की माने तो इस बार जीत का ख़िताब प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपने नाम कर लिया है। इसके इलावा शांतनु माहेश्वरी और नित्यमी को आखिरी स्थान मिला है। वही अनीता हंसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी इस शो के पहले रनर अप बने है। बता दे कि विशाल और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा सेकंड रनर अप बने है।

नच बलिए 9 का विनर

नच बलिए 9 का विनर बना यह प्रसिद्ध कपल.. 

ऐसे में शांतनु के आखिरी स्थान पर आने के बाद निया शर्मा ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के द्वारा उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल निया शर्मा का कहना है कि शांतनु को जो स्थान मिला है, वह इससे कही ज्यादा बेहतर स्थान के काबिल थे। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि शांतनु को इस शो का सबसे बेहतरीन डांसर माना जा रहा था। मगर इसके बावजूद भी उन्हें आखिरी स्थान मिला है। यही वजह है कि केवल निया शर्मा ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी इस परिणाम से काफी निराश है। बता दे कि निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है और साथ ही ट्वीट भी किया है।

इस बारे में निया शर्मा का कहना है कि शांतनु को नच बलिए में आखिरी स्थान मिला है। ये वही डांसर है, जिसने इंटरनेशनल लेवल पर भारत देश का प्रतिनिधित्व किया है। इसके बाद निया शर्मा ने इस रियलिटी शो के बारे में भी काफी कुछ लिखा है। आप खुद निया शर्मा का यह ट्वीट और स्टोरी यहाँ देख सकते है। फ़िलहाल तो नच बलिए 9 का विनर कौन है, ये सब को पता चल चुका है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि जब लोग इस एपिसोड को टीवी पर देखेंगे तब उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी। दोस्तों नच बलिए में आपकी फेवरेट जोड़ी कौन सी थी, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
नच बलिए 9 का विनर बना यह प्रसिद्ध कपल, जिसे देख भड़क गई निया शर्मा और कर दिया यह ट्वीट  Youth Express
Article Name
नच बलिए 9 का विनर बना यह प्रसिद्ध कपल, जिसे देख भड़क गई निया शर्मा और कर दिया यह ट्वीट Youth Express
Description
बता दे कि टीवी का प्रसिद्ध रियलिटी शो नच बलिए अब अपने अंतिम चरम पर पहुँच चुका है। हालांकि अब तक इसका ग्रैंड फिनाले प्रसारित नहीं किया गया है, लेकिन फिनाले का शूट मंगलवार की रात को पूरा कर लिया गया है। इसका मतलब ये है कि नच बलिए 9 का विनर कौन है, ये बात पहले ही लीक हो चुकी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER