Proud moment: गर्व से अपने पति के हाथ को चूमती अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के नाम हुआ स्टेडियम का स्टैंड

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्यार के चर्चे हमने पहले भी बहुत सुने हैं। बॉलीवुड की सबसे जाने-माने नए-नवेले जोड़ों में शामिल यह जोड़ी भी लिस्ट में टॉप पर पर है और अक्सर ही खबरों में बनी रहती है। अब ख़बर चाहे अनुष्का और विराट की शादी की ही क्यूँ न हो। शादी के वक्त की खबरें आज तक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चाहे उनके लहंगे की बात हो या उनके दूर देश में शादी करने के बात।

हाल ही में वायरल वीडियो में अनुष्का विराट का हाथ चूमती हुई नज़र आ रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की लिस्ट में शामिल हैं। इनके साथ ही और भी कई बॉलीवुड कपल शामिल हैं।

कवि सुरेंद्र शर्मा का वीडियो देख खुद की हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

आपको बता दें कि भारत के सबसे पुराने स्टेडियम में से एक ऐतिहासिक स्टेडियम फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखा जाएगा। इस स्टेडियम के स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। इस बड़े दिन को यादगार बनाने के लिए एक इवेंट रखा गया। जिसमें विराट कोहली के साथ ही साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और पूरी इंडियन क्रिकेट टीम के साथ इंडियन क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री भी मौजूद रहे।

इस इवेंट में डीडीसीए प्रेसिडेंट रजत शर्मा भी वहां मौजूद थे। जहां उन्होंने लोगों को एक किस्सा सुनाया। रजत ने बताया कि विराट के पिता के देहांत के बाद अरुण जेटली उनके घर पहुंचे थे। उस समय विराट अंडर-19 टीम में थे और उन्हें एक मैच खेलना था। पिता के देहांत के बाद उन्होंने वो मैच खेला और बहुत अच्छा खेला। जिसके बाद जेटली ने उनकी तारीफ की और कहा कि एक दिन विराट बहुत बड़ा नाम कमाएंगे। उनका नाम को हर कोई पहचानेगा, इतिहास उनका नाम याद रखेगा।

 

कवि सुरेंद्र शर्मा का वीडियो देख खुद की हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

https://www.instagram.com/p/B2UHi15H9us/?igshid=8aep6ypsalr

साथ ही साथ जब विराट को स्टेज पर बुलाया गया तो विराट ने भी इमोशनल होते हुए कहा “यह मेरे लिए और भी अहम हो गया है। यह तब हो रहा है जब स्‍टेडियम का नाम श्री अरुण जेटली जी के नाम पर रखा जा रहा है। मैं जेटली जी को एक व्‍यक्ति के तौर पर जानता हूं जो मेरे पिता के निधन के वक्‍त मेरे घर आए थे।उन्‍होंने मुझे प्रेरित भी किया था।”

इसके बाद विराट जब अपनी बात कह कर लौटकर आते हैं तब अनुष्का इमोशनल होते हुए विराट का हाथ पकड़ उनके हाथों को चूमती हैं। वहीं विराट अनुष्का का हाथ थाम एक दूसरे के लिए एक प्यार भरा मूमेंट बनाते हैं। इस इवेंट में बहुत सारे सवाल भी किए गए, जिसका जवाब विराट के दोस्तों ने बहुत ही मजेदार ढंग से देते हुए हंसी-ठिठोली की।

विराट और अनुष्का में कितना प्यार है वह हम सभी जानते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो को देखने के बाद से लोगों को विराट और अनुष्का का एक बार फिर से प्यार भरा अंदाज देखने को मिला। जहां अनुष्का इमोशनल होकर विराट का हाथ चूम लेती हैं तो वहीं विराट भी उनका हाथ थाम उन्हें भरोसा दिलाते हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER