इंस्टेंट मेसेजिंग एप्प वाट्सएप्प ने नया फीचर निकला है| कंपनी ने एंड्रॉइड ऐप में बायोमैट्रिक फीचर (Whatsapp fingerprint) को एड कर दिया है। इस साल फरवरी में iOS में इस फीचर को उपलब्ध करवाया था। इस फीचर से iOS यूजर्स अपनी ऐप में बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर का इस्तेमाल कर के अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं। अब यह फीचर एंड्रॉइड में भी उपलब्ध हो गया है। iPhone यूजर्स अब अपने फोन के फीचर के अनुसार, फेस आईडी या टच आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब 7 महीने बाद अब Whatsapp यह फीचर अपने एंड्रॉइड ऐप में भी लेकर आया है।
जो यूजर Whatsapp Beta एप्प यूज़ कर रहे है, वो Whatsapp fingerprint फीचर का उपयोग कर सकते है| अब आप अपने फ़ोन के फिंगरप्रिंट सेंसर का उपयोग एप्प को अनलॉक करने के लिए कर सकते है| अगर आप वाट्सएप्प एंड्रॉइड ऐप के बीटा यूजर हैं, तो आप इस फीचर का इस्तेमाल बीटा ऐप का लेटेस्ट वर्जन 2.19.3 अपडेट कर के कर सकते हैं। ऐप को अपडेट करने के बाद, बता दे अपने ऐप में फिंगरप्रिंट अनलॉक का इस्तेमाल करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
Whatsapp fingerprint फीचर स्टेप:
- ऐप को ओपन करें और हैमबर्गर मेनू पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेटिंग्स पर टैप कर के अकाउंट पर टैप करें।
- अकाउंट सेटिंग्स में प्राइवेसी विकल्प पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और फिंगरप्रिंट अनलॉक विकल्प पर जाएं। यह विकल्प बाय डिफॉल्ट ऑफ होगा।
- इस ऑप्शन पर टैप करें और स्विच ऑन कर दें।
- इसके बाद Whastapp आपसे फिंगरप्रिंट सेंसर टच करने को कहेगा।
- इसके बाद, वाट्सएप्पआपसे पूछेगा की आप कितने समय तक के लिए फोन को ऑफ रखना चाहते हैं। आप इनमें से 1 मिनट या 30 मिनट तक के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
- फिर आपके पास ‘Show content in notifications’ बटन को भी ऑन-ऑफ करने का ऑप्शन रहेगा। इससे आप यह मैनेज कर पाएंगे की आपको विंडो में नोटिफिकेशन मिले या नहीं।
वैसे कंपनी के Whatsapp fingerprint फीचर को यूजर तक पहुंचने में काफी समय लगा | लेकिन अब, जब ये फीचर एंड्रॉइड बीटा में आ चुका है, तो हम यह उम्मीद करते हैं की स्टेबल वर्जन में भी इसे जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.


