नोकिया 1 एक ऐसा ब्रांड है जिस पर यूज़र आंख बंद करके विश्वास कर सकता है कि आप लंबे समय तक जरूर टिकने वाला है। लंबे समय तक टिकने वाले नोकिया के फोन इतने सस्ते हो गए हैं कि यूजर भी इसे आसानी से खरीद सकता है। वहीं दूसरी तरफ नोकिया के एक स्मार्टफोन नोकिया 1 भारत भर में रिकॉर्ड बना दिया है कि सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Nokia 1 ने रेडमी गो, शाओमी और कई ऐसे ब्रांड को पीछे छोड़ से सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाला कंपनी बन गया है। Nokia 1 की कीमत अब घटकर 3,999 रुपये हो गई है।
Nokia 1 मात्रा 3,999 रुपए के साथ भारत का सबसे सस्ता एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन बन गया है। वहीं, पिछले साल जब यह फोन लॉन्च किया गया था तो, इस फोन की कीमत 5,499 रुपये थी। लेकिन इस हफ्ते नोकिया 6.1 प्लस (6जीबी), नोकिया 2.1 और नोकिया 1 की कीमतें घटाए जाने के बाद अब इसकी कीमत सिर्फ 3,999 रुपये हो गई है। Nokia 1 में एंड्रॉयड गो, 4.5 इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं Nokia 1 फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूदा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का ऑडियो जैक और 2150mAh की बैटरी दी गई है।
आपको बता दें कि, Nokia 1 से पहले रेडमी गो से देश से सबसे सस्ते एंड्रॉयड गो फोन माना जाता था, लेकिन Nokia 1 के दाम करने के कारण यह फोन अब रेडमी गो से भी सकता है। वहीं, दूसरी तरफ शाओमी ने रेडमी गो फोन पिछले महीने लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 4,999 रुपये थी। उस वक्त यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन था लेकिन, एचएमडी ने Nokia 1 की कीमत घटाकर शाओमी रेडमी गो को कड़ा जवाब दिया है। अब उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि कंपनी, Nokia 1 प्लस एंड्रॉयड गो फोन भी जल्द ही लॉन्च करने के लिए तैयार है।