कसौटी जिंदगी के 2 नंबर वन होने पर हिना खान ने गाया टाइटल ट्रेक

कसौटी जिंदगी के 2

स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल्स में से एक कसौटी जिंदगी के 2 इस बार बाकी सारे सीरियल्स को पीछे छोड़ नंबर वन पर पहुंच चुका है। इस बात की खुशी मनाते हुए अभिनेत्री हिना खान जो इसमें  में एक विलन कमालिका का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सीरियल का टाइटल ट्रेक गाया।

https://www.instagram.com/p/Bv1KIWxjfTO/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने फैंस को खुश रखने के लिए सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव दिखाईं देती हैं। कभी अपने जिम लुक्स को लेकर तो कभी कसौटी जिंदगी के 2 कमालिका के रूप में तो कभी अपने छुट्टियों को इंजॉय करते हुए काफी सुर्खियां बटोर थी रहती हैं। हर बार की तरह इस बार भी अभिनेत्री हिना खान ने अपने लाखों फैंस का दिल जीते हुए कसौटी जिंदगी के 2 टाइटल ट्रेक को गाया जिसके बाद देखते ही देखते हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनके साथ उनकी तारीफ में करते हुए थक नहीं रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की एक ऐसी विलेन बन चुकी है जिसको किसी सीरियल की मुख्य अभिनेत्री से ज्यादा एक विलन अभिनेत्री को पसंद किया जाता है। कसौटी जिंदगी के 2 का गाया हुआ, अभिनेत्री हिना खान का टाइटल ट्रैक को अब तक 16 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर तकरीबन 5 हज़ार से ज़्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री हिना खान कसौटी जिंदगी की सीरियल से जल्द ही अलविदा लेने वाली हैं। दरअसल, सूत्रोंका कहना है कि अभिनेत्री हिना खान अपनी आने वाली फिल्म के लिए बहुत ही बिजी है और उनको इतना भी टाइम नहीं है कि वह कसौटी जिंदगी के 2 सीरियल में कमालिका का किरदार निभा सकें। वहीं पिछले दिनों या खबर भी आई थी कि इसमें में अभिनेत्री हिना खान की जगह कलर्स के सीरियल इश्क में मर जावा की अभिनेत्री अलीशा पंवार लेने जा रही हैं। अब देखना यह है कि इस खबर में कितनी सच्चाई है और कितना अफसाना।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER