चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ने आज यानि 14 जनवरी को भारत में अपने कई डिवाइस को लांच किया है. इसमें पॉपअप सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन Honor 9X भी शामिल है. इसके अलावा Honor कंपनी ने Honor Band 5i, Honor Magic Watch 2, Honor Sport, Honor Sport Pro ब्लूटूथ हेडफोन्स भी लॉन्च किए हैं। खास बात यह है की जो ब्लूटूथ ईरफ़ोन Honor Sport और Honor Sport Pro है वो 10 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आता है. यही नहीं, इन्हें स्मार्टफोन या अन्य डिवाइसेज से कनेक्ट करने के लिए Huawei HiPair टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। क्यों है न बेस्ट ईरफ़ोन? तो चलिए आपको बाकि डिटेल भी विस्तार में बता दे.
Honor Sport, Honor Sport Pro फीचर और कीमत
कंपनी के इस वायरलेस ईरफ़ोन के कीमत की बात की जाये तो, Honor Sport की कीमत Rs 1,999 हैं। इसको Aurora Blue, Flame Red और Midnight Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, Honor Sport Pro को Rs 3,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। जिसको Phantom Red, Phantom Grey और Phantom Purple कलर ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये ब्लूटूथ ईयरफोन्स जल्द ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर हाई एंड वेरिएंट को ही लिस्ट किया गया है।
फीचर्स की बात की जाये तो, हॉनर स्पोर्ट्स इसका डिजाइन Realme Buds Wireless से काफी अलग है। इसका वजन भी काफी हल्का है और ये IPX5 रेटिंग के साथ आता है। यानि की ये न तो पसीने में खराब होगा और न बारिश में। कंपनी के दावे के मुताबिक, इस ईयरफोन में 10 दिनों की स्टैंडबाई बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें 137 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। एक बार चार्ज होने पर ये 11 घंटे का म्यूजिक प्ले भी मिलेगा।
वही Honor Sport Pro के स्पेसिफिकेशन पे गौर करे तो, ये Huawei HiPair फास्ट पेयरिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे अन्य डिवाइसेज की मदद से भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें USB Type C चार्जिंग जैक दिया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक, एक बार चार्ज होने पर ये 18 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करता है।
https://www.youtube.com/watch?v=IbiWG02uPkM
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.



