वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की बात करें तो यह अपनी कई गाड़ियों को अभी तक बाजार में लॉन्च कर चुकी है। जिसकी परफारमेंस बी लोगो को खूब पसंद आती है। वहीं, Mahindra कंपनी ने हमेशा से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी महत्वपूर्ण नई कारों को लॉन्च करती चली आ रही है। किया है। हो सकता है Mahindra Scorpio इस साल यानि 14 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च हो सकती है।
नई Mahindra Scorpio में होगी ज्यादा जगह
हालांकि, यह Mahindra Scorpio बिल्कुल नए फीचर्स के साथ आएगी। जिसमें तमाम प्रकार के फीचर्स भी शामिल किए जा सकते है। यह नए थार और XUV700 जैसे नए प्लेटफॉर्म पर आधारित पूरी पीढ़ी का मेकओवर रहेगी। बता दें कि नई Mahindra Scorpio को लंबे समय से परीक्षण करते देखा जा रहा है और यह 14 अगस्त के दिन लॉन्च हो सकती है। हो सकता हो नई Mahindra Scorpio लंबे व्हीलबेस वाले मौजूदा मॉडल से बड़ी हो सकती है। जिसमें जगह भी ज्यादा हो सकती है।
शामिल होंगे लग्जरी फीचर्स
दरअसल, नई स्कॉर्पियो तीन-पंक्ति एसयूवी होगी। जिसमें सभी सीटें सामने की तरफ होगी। वहीं, नई Mahindra Scorpio में XUV700 के समान एक नया इंटीरियर भी देखने को मिल सकता है। जिसमें एक नया बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ और इस तरह के अन्य लक्जरी फीचर्स भी शामिल किए जा सकते है। नए प्लेटफॉर्म का मतलब है कि यह बेहतर राइड और हैंडलिंग अनुभव प्रदान करेगा।
दोनों विकल्पों में आ सकती है गाड़ी
बता दें कि नई थार की तरह, नई Scorpio 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन में आ सकती है। जहां दोनों इंजनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है। वहीं. XUV700 की तरह डीजल में केवल ऑल व्हील ड्राइव फंक्शन भी दिया जा सकता है। वहीं, इससे पहले भी कंपनी बड़ी गाडि़या बाजार में लॉन्च कर चुकी है।