एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों खूब चर्चा में चल रही है। क्योंकि उनकी नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसके फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बता दैं कि फिल्म के कई प्रमोशनल वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। जहां फिल्म का पहला गाना भी हाल ही में रिलीज हो चुका है। वहीं, अब फिल्म का दूसरा गाना ‘मेरी जान’ भी रिलीज हो चुका है। जहां इस गाने को ज्यादातर कार में शूट किया गया है।
हॉट अंदाज में नजर आ रही आलिया
हालांकि, गाने के दौरान आलिया बेहद हॉट अंदाज में दिख रही है। जहां वह अपने को-एक्टर शांतनु माहेश्वरी के साथ कार में रोमांस कर रही है। आपको बता दें कि गाने का प्रमोशनल वीडियो आलिया भट्ट ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जहां आलिया लिखती है कि गाना संजय लीला भंसाली ने दिया था और उनके गाने कुमार ने लिखे थे। दरअसल, आलिया द्वारा अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक वीडियो क्लिप में वह शांतनु माहेश्वरी के साथ रोमांस करती हुई दिख रही है।
अहम रोल में नजर आएँगे अजय देवगन
वहीं, आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन अहम भूमिका यानि करीम लाला के रोल में दिखेंगे। दरअसल, फिल्म एक मासूम लड़की की कहानी पर बनाई गई है। जिसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह एक मासूम लड़की एक वेश्या को धोखा देती है और फिर उसकी रखैल बन जाती है।
खास बात
वहीं, अभी कुछ महीनों पहले कुछ फिल्मे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जहां एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने के कारण नई फिल्मों पर रोक लग गई थी। वहीं, अभ हालात सही हो रहे है। जहां हो सकता है फिर से नई फिल्में रिलीज होना शुरू हो जाएँ।