‘नेहू द व्याह’ की चर्चा के बीच इस तस्वीर में झलका रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ का इश्क

'नेहू द व्याह'

बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर और रॉकस्टार नेहा कक्कड़ की मोहब्बत के चर्चे सोशल मीडिया पर छाया है। अपको बता दें कि फेमस पंजाबी सिंगर रोहानप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं जिसकी जानकारी ख़ुद इन दोनों ने दिया था। ‘नेहू द व्याह’ की ख़बर तो काफी दिनों से चल रही है लेकिन इस बीच नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘तुम मेरा हो’।

सोशल मीडिया नेहा और रोहन की मोहब्बत की चर्चा से भरपू

इस तस्वीर के शेयर होने के बाद इस बात पर कोई संदेह नहीं कि नेहा और रोहन एक दूसरे के साथ हैं या नहीं। यह भी कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, हां लेकिन, दोनों एक दुसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर एक्साइटमेंट ज़रूर ज़ाहिर कर रहे हैं।

ब्लैक ड्रेस में दोनों एक साथ

हाल ही में शेयर की गई फोटो की बात करें तो इसमें रोहन ने नेहा को पकड़ा हुआ है और दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। दोनों ब्लैक ड्रेस में हैं और काफी अच्छे नज़र आ रहे हैं। कैप्शन में नेहा ने लिखा है, ‘Jab We Met’।

https://www.instagram.com/p/CGT_QeyDat8/?utm_source=ig_embed&ig_mid=512C12FE-944A-4461-A969-CD36AEB74207

इस गाने के पोस्टर से लोग इनकी शादी का कर रहे इंतज़ार

अब इनकी शादी की चर्चा के बारे में बात करते हैं। दरअसल, लोगों के बीच इनकी शादी की चर्चा इसलिए फैली हुई है क्योंकि हाल ही में नेहा ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें लिखा था, ‘नेहा कक्कड़ वेड्स रोहनप्रीत’ जो कि एक गाने का पोस्टर है। गाने का टाइटल है ‘नेहू द व्याह’ जो कि 21 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रहा है।

ऐसे में नेहा के फैंस ये समझ रहें है कि नेहा और रोहन की शादी होने वाली है। लेकिन ऐसा नहीं है यह सिर्फ एक एलबम का पोस्टर है। हां लेकिन, इन दोनों की केमिस्ट्री से ऐसा ज़रूर मालूम होता है कि दोनों शादी के बंधन में ज़रूर बंधेंगे।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER