कंगना राणावत की धाकड़ गर्ल बनने की तैयारी शुरू, इनके शारीरिक अभ्यास के बारे में जानें

धाकड़ गर्ल

थलाइवी के बाद अब कंगना राणावत की धाकड़ गर्ल बनने की तैयारी शुरू हो गई है। इन दिनों अपने घर पर वह अपनी फ़िल्म धाकड़ और तेजस के लिए ज़ोर शोर से एक्शन में हैं। इन फिल्मों में वह शारीरिक रूप से फिट और दमदार नज़र आने के लिए बेहिसाब कसरत कर रही हैं। वह शारीरिक अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, जो कि इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट से मालूम होता है।

कड़ी मेहनत में जुटी हैं कंगना

इस वीडियो में कंगना राणावत बॉक्सिंग करती दिखाई दे रही हैं। जिसमें वह किक चलाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं और शरीर को लचीला बनाने के लिए स्ट्रेचिंग कर रही हैं। ये सब वह पूरी एकाग्रता और समर्पण भाव से करती नज़र आ रही है। इससे मालूम होता है कि वह धाकड़ गर्ल बनने के लिए कितनी उत्साहित हैं।

अपको बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए इन्होंने लिखा है कि, ”मैंने अपनी आने वाली फ़िल्मों तेजस और धाकड़ के लिए एक्शन प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। मैं एक फौजी और स्पाई के रोल में हैं। इसके बाद कंगना तंजभरे लहज़े में लिखती हैं- बॉलीवुड की थाली ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन मणिकर्णिका की सफलता के बाद मैंने भी बॉलीवुड को पहली जायज़ एक्शन हीरोइन दे दी है।”

https://www.instagram.com/p/CGUAJXelB6J/?utm_source=ig_embed&ig_mid=878BF4E5-0386-4947-898D-ADC2D655F73B

 

इनकी शारीरिक फिटनेस का कोई जवाब नहीं

इससे पहले भी धाकड़ गर्ल कंगना ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह योग कर रही हैं। उनकी शारीरिक फिटनेस भी इस तस्वीर में अच्छे से नज़र आ रही है। इस तस्वीर के साथ यह लिखा हुआ था कि थलाइवी के लिए इन्होंने 20 किलोग्राम वजन बढ़ता था। इस फ़िल्म में कंगना दक्षिण भारत की लीजेंड्री एक्ट्रेस और राजनेता स्वर्गीय जे जयललिता का किरदार निभा रही हैं। जिसकी शूटिंग खत्म होने पर है इस कारण अब कंगना अपनी असली फिटनेस का रास्ता पकड़ रही हैं।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER