कोरोना काल में ऑनलाइन काम को अंजाम देने के लिए इंटरनेट का खूब इस्तेमाल हो रहा है। इस बीच लॉकडाउन और अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान अभी तक स्कूल, कॉलेज और कई ऑफिस बंद चल रहे हैं। ऐसे में बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई में जूझे हैं तो वहीं, बड़े वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग और नेटफ्लिक्स एंड चिल का भी क्रेज़ है। इस तरह इंटरनेट के इस्तेमाल में पंख लग रहे हैं जिस वजह से इसकी स्पीड प्रभावित हो रही है और हमारे काम में रुकावट आ रही है। लेकिन अब और इस दिक्कत को नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने वाई-फाई की स्लो स्पीड को फ़ास्ट करें।
सब से पहले इंटरनेट की स्पीड को चेक करना होगा
अगर आपके इंटरनेट या वाई-फाई की स्लो स्पीड हो तो सब से पहले उसकी स्पीड को चेक करें, जिसके लिए अपको स्पीड टेस्टिंग वेबसाइट speedtest.net या fast.com उपयोग करना होगा। इस पर अपको ऑटोमेटिकली इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्पीड नज़र आ जाएगी।
ऐसे बढ़ाएं स्पीड
वाई-फाई धीमे चल रहा है तो चेक करें की उससे कितने डिवाइसेज कनेक्ट हैं। क्योंकि कई दफा डिवाइसेज की संख्या अधिक होने से भी स्पीड प्रभावित होती है।
अक्सर पूरे दिन ऑनलाइन रहने के वजह से भी वाई-फाई राउटर
गर्म हो जाता है। इसलिए यह कहा गया है कि थोड़ी-थोड़ी देर पर वाई-फाई ऑफ कर देना चाहिए। या राउटर को रीबुट भी किया जा सकता है।
अक्सर देखा गया है कि वाई-फाई से कनेक्ट होने पर डिवाइसेज अपडेट होने लगते हैं। ऐसे में चेक कर लें कि आपका या कोई और कनेक्टेड डिवाइस वाई-फाई से अपडेट तो नहीं हो रहा, क्योंकि इससे भी स्पीड कम हो जाती है। कोशिश करें की जब कोई काम न हो तभी डिवाइस को अपडेट पर लगा दें। जिससे कि वाई-फाई पर भी लोड न पड़े।
कई बार हम काम करते-करते यह भूल जाते हैं कि वाई-फाई में मिलने वाला डेली डाटा खत्म भी हो सकता है और इसकी वजह से भी स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में पहले अपने ज़रूरी काम को निपटा लें फिर बाद में गेमिंग व मूवी का लुफ़्त उठाएं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.