आज हम टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा के बारे में बात करने वाले है। जी हां वही परिधि शर्मा जो फ़िलहाल पटियाला बेब्स में बबीता का किरदार निभा रही है। बता दे कि इससे पहले परिधि शर्मा जी टीवी के प्रसिद्ध शो जोधा अकबर में महारानी जोधा का किरदार भी निभा चुकी है। बहरहाल परिधि शर्मा को तो हर कोई जानता है। मगर आज हम आपको उनके हस्बैंड से रूबरू करवाना चाहते है। जो दिखने में किसी हीरो से कम नहीं लगते। अब यूँ तो परिधि शर्मा की जोड़ी रजत टोकस के साथ दर्शको को बेहद पसंद आई थी। इसके इलावा पटियाला बेब्स में भी हनुमान सिंह और बबीता की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे है।
किसी हीरो से कम नहीं दिखते टीवी एक्ट्रेस परिधि के रियल लाइफ हस्बैंड..
ऐसे में आज हम आपको परिधि के रियल लाइफ पार्टनर से रूबरू करवाना चाहते है। बता दे कि परिधि शर्मा ने साल 2011 में तन्मय सक्ससेना से शादी की थी। यहाँ तक कि एक इंटरव्यू के दौरान परिधि ने खुद यह बताया था कि आज वह जिस भी मुकाम पर है, केवल अपने पति की वजह से ही है। वो इसलिए क्यूकि परिधि के पति ने उन्हें एक्ट्रेस बनने के लिए उनका खूब प्रोत्साहन किया था। गौरतलब है कि परिधि शर्मा का एक प्यारा सा बेटा भी है। जो अब करीब तीन साल का हो चुका है।
आपको जान कर हैरानी होगी कि परिधि शर्मा ने शादी करने के बाद टीवी इंडस्ट्री में आने के बारे में सोचा था। यानि इससे पहले उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि वह एक एक्ट्रेस बनेंगी। मगर वो कहते है न कि जिंदगी कभी भी हमारे हिसाब से नहीं चलती। हालांकि आज परिधि शर्मा जिस मुकाम पर है, उसके लिए वह न केवल जिंदगी का बल्कि अपने पति का भी सच्चे दिल से शुक्रिया अदा करती है। बहरहाल आप परिधि शर्मा के हस्बैंड की तस्वीर यहाँ देख सकते है, जो दिखने में किसी हीरो से कम नहीं है। दोस्तों आपको परिधि शर्मा का कौन सा किरदार पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



