इस महीने लांच होगा Apple TV+ और DISNEY+, नेटफ्लिक्स को देगा टक्कर

Disney+

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम को टक्कर देने जल्द ही दो नए वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म आ रहे है.  इसी महीने एप्पल और डिज़्नी दोनों ही अपने  ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Apple TV+ और DISNEY+ को लॉन्च करने वाले है. इन दो खिलाड़ियों के ओटीटी सर्विस मैदान में आने से कॉम्पिटिशन बढ़ना लाज़िमी है, लेकिन इन सब के बिच सीधा फायदा यूजर का होने वाल है.

Disney+

Apple TV+ और DISNEY+ इस दिन होंगे लांच

आपको बता दें कि   एप्पल टीवी+ की सर्विस 1 नवंबर को 100 से ज्यादा देशो में लॉन्च हो रही है. इसकी महीने की फीस 4.99 डॉलर यानी करीब 350 रुपये होगी. एप्पल अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले नए कंटेंटेट पर खूब खर्च कर रहा है. उसका वादा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन ओरिजिनल शोज़ के साथ साथ फिल्में होंगी और डॉक्यूमेंट्रीज़ भी होंगी.

 वही अगर डिज़्नी की बात करे तो यह नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम की मुस्किले बढ़ने के लिए डिज़्नी ने भी तैयारी कर ली है. डिज़्नी, डिज़्नी+ के ज़रिए ऑनलाइन वीडियो स्ट्रमिंग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. DISNEY+  12 नवंबर को यूएस, कनाडा और नीदरलैंड्स में लॉन्च होगा. कंपनी दुनियाभर में इसे बाद में लॉन्च करेगी. डिज़्नी अपनी इस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस में मशहूर फिल्मों की बाढ़ लाने के लिए तैयार है. इस प्लेटफॉर्म पर ‘स्टार वॉर्स’ और मारवल सुपर हीरोज़ी की तमाम फिल्में होंगी.
आपको बता दे की इन दोनो के आने से नेटफ्लिक्स पर  काफी प्रभाव पड़ेगा। लेकिन यूजर को इसका फायदा मिलेगा। टफ्लिक्स ने करीब 12 साल पहले जब शुरुआत की थी तो वो सब्सक्राइबर्स को टेलिविज़न की सामग्री दिखाया करता था. लेकिन आज वो यूएस में अपने दो बसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अमेज़न प्राइम और हुलु से काफी आगे है. लेकिन अब जब दो और बड़े खिलाड़ी Apple TV+ और DISNEY+  इस क्षेत्र में कदम रख रहे हैं, तो उसके लिए ये खतरे की घंटी तो ज़रूर है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 
Summary
इस महीने लांच होगा Apple TV+ और DISNEY+ - Youth Express
Article Name
इस महीने लांच होगा Apple TV+ और DISNEY+ - Youth Express
Description
नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम को टक्कर देने जल्द ही दो नए वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म आ रहे है. इस महीने Apple TV+ और DISNEY+ को लॉन्च किया जाने वाला है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER