नवरात्र का पर्व इस समय पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। तो ऐसे में मीठे को लेकर नवरात्र के पर्व में ये ख्याल आता है कि क्या मीठे में बनाया जाए। आपको बता दें कि आप व्रत में लौकी की खीर बना सकते है। जो बनाने में बहुत ही आसान भी है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
खीर बनाने के लिए ये चाहिए सामग्री
- लौकी- 1 कप ( कद्दूकस हुई )
- दूध- 1 लीटर
- चीनी- 3 चम्मच या स्वादानुसार
- इलायची- 2 ( कुटी हुई )
- बादाम- 5 से 6
- किशमिश- 5 से 6
यह है बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीले में दूध डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दीजिये। उसके बाद दूध में जब एक उबाल आ जाए तो कद्दूकस की हुई लौकी को दूध मे डालकर कड़छी से मिला लीजिये। अब दूध में फिर उबाल आने तक इसे चलाते हुए पकाएं । इसके बाद गैस की आंच को मीडियम लो कर दीजिये और खीर को 15 मिनट तक पकने दे और बीच बीच में खीर को कड़छी से चलाते रहे।
मेवे डालकर पकाएं इतनी देर
इसके बाद करीब 15 मिनट के बाद खीर पककर अच्छे से गाढ़ी को जाएगी और अब आप इसमें इलायची, सूखे मेवे और चीनी डालकर 2 से 3 मिनट तक (यानि चीनी के अच्छे से घुल जाने तक) पकाएं। इसके बाद गैस को बंद कर दीजिये और लौकी की खीर को कटोरी में निकालकर बादाम और किशमिश से सजाकर खाने के लिए तैयार हो जाइए। जो व्रत के दौरान एक अलग ही मजा देगी।