जानियें क्यो नवरात्र में नहीं खाना चाहिए प्याज लहसुन, होता है वर्जित

जानियें क्यो नवरात्र में नहीं खाना चाहिए प्याज लहसुन, होता है वर्जित
26 सितंबर के दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुका हैं। जहां लोग इन दिनों शारदीय नवरात्रि में पूरे विधि-विधान से दुर्गा मां की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नवरात्रि में लहसुन और प्याज जैसे व्यंजनों को खाना वर्जित होता है। आइये जानते है कि क्यों नवरात्र में प्याज लहसुन नहीं खाना चाहिए। आइये जानते है।

इसलिए होती है मनाही

बता दें कि शास्त्रों के अनुसार लहसुन-प्याज तामसिक प्रकृति के होते हैं जो कि एक तरह से अशुद्ध श्रेणी में शामिल होते हैं। क्या आपको ये पता है कि लहसुन-प्याज का सेवन करने से अज्ञानता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही इनके सेवन से इंसान की वासना भी बढ़ती है। इसलिए उपवास के दौरान लहसुन-प्याज का सेवन करने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि पूजा करते वक्त इंसान का मन शुद्ध होना चाहिए।

मन रहता है लीन

इसलिए यह कोशिश रहती है कि पूजा के दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका मन पूरी तरह से भगवान की आराधना में लीन रहता है। वहीं प्याज और लहसुन के सेवन से आपका मन अशुद्ध से भर जाता है। वह इसलिए कि नवरात्रि में मन को पवित्र बनाए रखने के लिए लहसुन-प्याज खाने से परहेज करना चाहिए। लहसुन-प्याज इंसान के मन को चंचल बनाता है।

खास बात

क्या आपको य पता है कि लहसुन-प्याज न खाने की कई वैज्ञानिक वजह भी हैं। शारदीय नवरात्रि में सर्दी का सीजन शुरू हो जाता है। जिससे आपकी इम्युनिटी वीक होने लगती है। इसलिए सात्विक खाना इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा इससे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायता मिलती है। जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER