टेलीवीजन का जाना-माना चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विजेता रविवार के दिन मिल गया। बता दें कि कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस सीजन की ट्राफी अपने नाम कर ली। जहां आखिरी का मुकाबला बहुत ही टक्कर का रहा। बता दें कि रोहित शेट्टी के शो खतरो के खिलाड़ी को जीतने के बाद तुषार को 20 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक चमचमाती कार मिली है।
ये रहे टॉप कंटेस्टेंट्स
तुषार ने फैजल शेख और मोहित मलिक को मात देते हुए इस सीजन को जीता है। फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू फर्स्ट रनर-अप रहे। वहीं, खतरों के खिलाड़ी फिनाले में टॉप कंटेस्टेंट्स में तुषार कालिया, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक ने अपनी जगह बनाई थी। वहीं, इस बार शो का ग्रैंड फिनाले बेहद खास रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शेट्टी ने शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ के सितारे रणवीर सिह, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव और जॉनी लीवर को गेस्ट के तौर पर शामिल किया था।
तुषार ने कही ये बात
वहीं, तुषार ने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने के बारे में बताया था कि उन्हें शो का ऑफर 3 दिया गया था। तुषार ने कहा, ‘मुझे स्टंट करना, वर्कआउट करना और आउटडोर खेल पसंद हैं – मैं एक फिटनेस प्रेमी हूं. इसलिए मैं शो से अच्छी तरह से जुड़ सकता हूं। मैं पिछले तीन साल से इस शो का हिस्सा बनना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि मेरा डांस दीवाने शेड्यूल इसके साथ टकरा रहा था।’
बॉलीवुड के है जाने-माने कोरियोग्राफ
क्या आपको ये पता है कि तुषार कालिया बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफ हैं। वो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) और ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) जैसे रियलिटी शोज को जज कर चुके हैं। तुषार कालिया ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी। तुषार की मंगेतर त्रिवेणी बर्मन असम की मॉडल है। त्रिवेणी ने साल 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब भी जीता था।